By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अब तक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 30 सफल किडनी प्रत्यारोपण 
Share
Notification Show More
Latest News
तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड
बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > अब तक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 30 सफल किडनी प्रत्यारोपण 
स्वास्थ्य

अब तक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 30 सफल किडनी प्रत्यारोपण 

Web Editor
Last updated: 2025/08/14 at 2:38 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Shri Mahant Indiresh Hospital Honors Kidney Donors on World Organ Donation Day

 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व अंगदान दिवस पर किडनी डोनर्स को किया सम्मानित

देहरादून, 14 अगस्‍त 2025 :  विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने समाज के सच्चे नायकों गुर्दा दानदाताओं को सम्मानित किया। बुधवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में किडनी दानदाताओं को सम्मान-पत्र और पुरस्कार देकर उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया।
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पंडिता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने कहा “अंगदान, किसी व्यक्ति द्वारा किसी अजनबी को दिया गया जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है। एक मृत व्यक्ति अपने अंगों से आठ लोगों को नया जीवन दे सकता है।”

उन्होंने एक प्रेरक उदाहरण साझा किया। पिछले वर्ष 19 वर्षीय बच्चे, जिनकी असमय मृत्यु हो गई, उनके परिवार ने साहसिक निर्णय लेते हुए उनकी दोनों किडनी, लिवर और आंखें दान कीं। इस निर्णय ने न केवल चार गंभीर मरीजों को नया जीवन दिया बल्कि दो लोगों को
दृष्टि भी लौटाई। “ऐसी मिसालें समाज को यह सिखाती हैं कि मृत्यु के बाद भी हम दूसरों के लिए जीवन बन सकते हैं,” डॉ. आलोक ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 30 सफल किडनी प्रत्यारोपण हो चुके हैं। इस यूनिट में अत्याधुनिक सुविधाएं और अनुभवी टीम मौजूद है, जिसमें डॉ. आलोक कुमार, डॉ. विवेक रुहेला, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, डॉ. विवेक विज्जन और डॉ. विमल कुमार दीक्षित शामिल हैं।
डाॅ आलोक कुमार ने अंगदान की प्रक्रिया, जागरूकता और परिवार की भूमिका पर विस्तार से बताया। उपस्थित सभी ने इस संकल्प को दोहराया कि अंगदान को जन-जन तक पहुंचाना ही सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर डाॅ डोरछम ख्रेमे, किडनी ट्रांसप्लांट कोओर्डिनेटर सुषमा कोठियाल भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: highlighting 30 successful kidney transplants at the hospital., Shri Mahant Indiresh Hospital in Dehradun celebrated World Organ Donation Day by honoring brave kidney donors. Experts emphasized organ donation's life-saving impact
Web Editor August 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Union Bank Uttarkashi disaster relief : आपदा राहत के लिए यनियन बैंक ने दिए एक करोड
Next Article Dehradun DM bank action : एक बैंक प्रबंधक की 22 लाख और दूसरे की 12.74 लाख रुपये आरसी कटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड August 13, 2026
अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
उत्तराखंड August 13, 2026
पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
उत्तराखंड August 13, 2026
जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
उत्तराखंड August 12, 2026

Recent Posts

  • तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
  • अस्थिर ढलानों ने बढ़ाया सौली गांव का संकट
  • पीपलकोटी टनल में मलबा घुसने से 19 श्रमिक फंसे, 16 घायल रेस्क्यू
  • जहरीले तेजाबी पानी से यूरेनियम निकालेगा आईआईटी रुड़की का नैनो मैटेरियल
  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर ओजोन की मोटी परत ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,953)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,828)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,319)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,206)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,020)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?