By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Power of Photography : फोटोग्राफी : लेंस के पार ठहरे पलों की अपनी दुनिया
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड
परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड
MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Power of Photography : फोटोग्राफी : लेंस के पार ठहरे पलों की अपनी दुनिया
उत्तराखंड

Power of Photography : फोटोग्राफी : लेंस के पार ठहरे पलों की अपनी दुनिया

Web Editor
Last updated: 2025/08/19 at 4:32 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Power of Photography : The Enduring Power of Photography: From History to AI’s Future

(अंतरराष्‍ट्रीय फोटा्ेेेेेेग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी के सफर को याद कर रहे हैं वाइल्‍ड लाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला)

Power of Photography : देहरादून, 19 अगस्‍त 2025 : कहा जाता है कि शब्द कभी-कभी धोखा दे सकते हैं, लेकिन तस्वीरें नहीं। फोटोग्राफी वह माध्यम है जो समय के एक क्षण को स्थायी बना देता है। इतिहास से लेकर व्यक्तिगत यादों तक, युद्धभूमि से लेकर विवाह मंडप तक—फोटोग्राफी हर जगह मौजूद है और समाज को आकार देने में लगातार भूमिका निभा रही है। मोबाइल क्रांति ने तो हर इंसान को फोटोग्राफर बना ही दिया है साथ ही सोशल मीडिया के इस दौर में फोटो लेना दिनचर्या का एक हिस्सा भी बन गया है। मौका चाहे गम का हो या खुशी का,  मेल–मिलाप या जुदाई का, कैमरे में कैद ये पल हमेशा जीवंतता बनाए रखते हैं।

फोटोग्राफी का सफर दो सौ साल से भी लंबा है। 1826 में फ्रांस के जोसेफ निसेफोर नीप्‍से द्वारा ली गई पहली स्थायी तस्वीर से लेकर आज के हाई-डेफिनिशन डीएसएलआर तक, यह यात्रा तकनीकी क्रांति का प्रतीक है। 1839 में लुई डागुएरे की डागुएरोटाइप तकनीक ने आधुनिक फोटोग्राफी की नींव रखी। 19वीं सदी में कैमरा केवल अमीरों के स्‍टेटस और वैज्ञानिकों के  शोध से ही जुडा था। 20वीं सदी ने इसे आम लोगों तक पहुँचाया और पत्रकारिता, कला तथा विज्ञापन में फोटोग्राफी ने अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन असली बदलाव डिजिटल युग लाया, जिसने फोटोग्राफी को दुनिया के हाथ- हाथ तक पहुँचा दिया। जटिलताओं से मुक्ति मिलते ही खेल बस एक ‘क्लिक’ तक  सिमट गया। मोबाइल फोन के रूप में अब कैमरा हर पल हर जेब में होता है। जो जीवन के हर पल को यादगार बना रहा है।

सोशल मीडिया ने इस बदलाव को और तेज़ कर दिया। आज इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरें लाखों लोगों के लिए पहचान और अभिव्यक्ति का माध्यम बन चुकी हैं। एक पारिवारिक फोटो एलबम उतना ही मूल्यवान है जितनी कोई ऐतिहासिक दस्तावेज़ी सामग्री। तस्वीरें इतिहास की भी सटीक गवाह होती हैं। वियतनाम युद्ध से लेकर हालिया जलवायु संकट तक, तस्वीरों ने जनमत को दिशा दी।

फोटोग्राफी और कमरों का सफर बेहद शानदार रहा है। फिल्म रोल से डिजिटल सेंसर तक। भारी कैमरों से जेब में फिट हो जाने वाले स्मार्टफोन तक। डार्करूम में विकसित होती तस्वीरों से लेकर एडिटिंग सॉफ़्टवेयर और एआई जनरेटेड इमेजेस तक। वक्त के साथ-साथ बदलती तकनीक ने फोटोग्राफी को आज एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है। अब फोटोग्राफी केवल कला नहीं, बल्कि एक व्यवसाय और उद्योग भी बन गया है। शादी, फैशन, पर्यटन, फूड, प्रोडक्ट, इवेंट और मीडिया उद्योग में फोटोग्राफी आज अरबों डॉलर का व्यवसाय है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले समय में फोटोग्राफी और भी उन्नत रूप लेगी एआई संचालित कैमरे तस्वीरों को स्वयं बेहतर बनाएंगे। वर्चुअल रियलिटी और 3D इमेजिंग दर्शक को तस्वीर के भीतर खड़ा कर देंगी। ड्रोन और रोबोटिक कैमरे नई दृष्टि देंगे। होलोग्राफिक तस्वीरें केवल देखी नहीं, बल्कि महसूस भी की जा सकेंगी।

फोटोग्राफी केवल लेंस के पार की दुनिया नहीं है, बल्कि यह हमारे समय, समाज और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। यह कला है, विज्ञान है, व्यवसाय है और सबसे बढ़कर संवाद का ऐसा माध्यम है जिसे भाषा की जरूरत नहीं। इतिहास इसकी गवाही देता है और भविष्य इसके नए अध्याय लिखने के लिए तैयार हैं।

You Might Also Like

उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी

परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान

MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा

TAGGED: and a multi-billion dollar industry, and how it shapes memory, Explore photography's 200-year journey, hinting at an AI-powered future., history, its impact on society, the mobile revolution
Web Editor August 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Dehradun Assembly Speaker protocol : स्‍वतंत्रता समारोह में मुख्य मंच पर स्पीकर के बैठने के लिए स्थान नियत था 
Next Article Power of Photography : Photography: A World Beyond the Lens
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड July 26, 2026
परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड July 26, 2026
MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड July 26, 2026
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड July 25, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
  • परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
  • MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
  • उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
  • कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,454)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,317)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,818)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,748)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,554)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?