By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Khooni Village Renamed Devigram : ‘खूनी’ दास्‍तां से मुक्‍त हुआ पिथौरागढ का एक गांव
Share
Notification Show More
Latest News
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > Khooni Village Renamed Devigram : ‘खूनी’ दास्‍तां से मुक्‍त हुआ पिथौरागढ का एक गांव
Uncategorized

Khooni Village Renamed Devigram : ‘खूनी’ दास्‍तां से मुक्‍त हुआ पिथौरागढ का एक गांव

Web Editor
Last updated: 2025/08/20 at 9:33 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Khooni Village Renamed Devigram : Pithoragarh’s ‘Khooni’ Village Renamed ‘Devigram’ After Decades of Struggle

 

Khooni Village Renamed Devigram : भराडीसैंण, 20 अगस्‍त 2025 : अंग्रेजी के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्‍सपियर ने एक बार कहा था कि नाम में क्‍या रखा है। लेकिन सच तो यह कि नाम में बहुत कुछ रखा है। यदि ऐसा न होता तो पिथौरागढ का एक गांव अपने ‘अभिशप्‍त’ नाम से मुक्ति पाने के लिए इस कदर एडियां न रगडता। आखिरकार एक बेदाग गांव को अपनी ‘खूनी’ दास्‍तां से अब जाकर मुक्ति मिल ही गई। जन सामान्‍य से लेकर राजस्‍व अभिलेखों तक में खूनी गांव के नाम से प्रचलित इस गांव का नाम बदलकर अब देवीग्राम कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के प्रयासों से केंद्र से मिली सहमति के बाद मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई।

पिथौरागढ़ तहसील से करीब 10 किलोमीटर दूर बसे ग्राम खूनी में करीब 55 परिवार रहते हैं। रहस्‍य और रोमांच से भरपूर इस गांव की कहानी किसी की भी दिलचस्‍पी जगा सकती है। गांव का नाम खूनी क्‍यों पडा ? इसको लेकर इलाके में तरह-तरह के किस्‍से प्रचलित हैं। हालांकि इन कहानियों का कोई ऐतिहासिक प्रमाण मौजूद नहीं है। एक कहानी के अनुसार ब्रिटिश शासन काल के दौरान लोगों ने गांव में घुस आए कुछ अत्‍याचारी अंग्रेजों को मार डाला। तब से अंग्रेज इस गांव को खूनी पुकारने लगे। एक और कहानी यह है कि पहले गांव का नाम खोली था, लेकिन अंग्रेज अफसर यह उच्‍चारित नहीं कर पाते थे। वे खोली का उच्‍चारण खूनी करने लगे और राजस्‍व अभिलेखों में भी यही दर्ज किया गया। कुछ लोग इस नाम को लेकर रहस्‍यमयी बातों का भी उल्‍लेख करते हैं। खैर, वजह चाहे जो हो, लेकिन इस नाम ने वहां रहने वालों का जीवन अभिशप्‍त जरूर  कर दिया। इस नाम के कारण उन्‍हें हर जगह शर्मिंदगी उठानी पड रही थी। यहां तक कि शादी-ब्‍याह के लिए रिश्‍ते तलाशना भी चुनौती बन चुका था। आखिरकार गांव वालों ने सरकार से नाम बदलने की गुहार लगाई।

मंगलवार को भराणीसैंण में सरकार की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया कि  ग्राम “खूनी” का नाम बदलकर अब “देवीग्राम” कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने खूनी ग्राम का नाम बदलने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके बाद उत्तराखंड शासन के राजस्व विभाग ने इसकी विधिवत अधिसूचना जारी कर दी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्थानीय निवासी लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे, उनकी भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त कर अब यह मांग पूरी कर दी है। अब आधिकारिक रूप से ग्राम “खूनी” को “देवीग्राम” के नाम से जाना जाएगा। यह कदम राज्य सरकार की जनभावनाओं के प्रति प्रतिबद्धता और सांस्कृतिक संवेदनशीलता का प्रतीक है।

 

You Might Also Like

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

TAGGED: After years of facing stigma
Web Editor August 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Dehradun fake sadhu arrest : देहरादून में पुलिस ने पकडे दो और कालनेमी
Next Article Rudraprayag Bird Flu Alert : स्‍कूल में बच्‍चों को बर्ड फ्लू के बारे में दी जाएगी जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड October 11, 2026
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड October 11, 2026
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026

Recent Posts

  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
  • भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (10,681)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (8,811)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (8,432)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,288)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (7,963)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?