By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राजधानी में पत्रकारों को मिले बेहतर चिकित्‍सा सुविधा, डीएम से मिला प्रतिनिधमंडल
Share
Notification Show More
Latest News
Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > राजधानी में पत्रकारों को मिले बेहतर चिकित्‍सा सुविधा, डीएम से मिला प्रतिनिधमंडल
उत्तराखंड

राजधानी में पत्रकारों को मिले बेहतर चिकित्‍सा सुविधा, डीएम से मिला प्रतिनिधमंडल

Web Editor
Last updated: 2025/08/28 at 4:42 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Journalists’ Union meets Dehradun DM for improved healthcare at government hospitals

देहरादून, 28 अगस्‍त 2025 :  पत्रकारों को राजधानी के राजकीय चिकित्सालयों में बेहतर चिकित्सा उपचार दिलाए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल से भेंट की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बारे में वे शासन से पत्राचार करेंगे।

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून व दून मेडिकल कालेज देहरादून में ओपीडी का पर्चा बनाने से लेकर दवा लेने तक पत्रकारों को कई घंटों लाइन में लगना पडता है। इससे मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता वाले पत्रकारों को भारी असुविधा हो रही है। चूंकि पत्रकारों को कार्यक्रमों की कवरेज के लिए भी जाना पडता है। अनावश्यक देरी से उनके कार्य क्षेत्र में भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। यूनियन का कहना है कि पूर्व में पत्रकारों के लिए ओपीडी का पर्चा बनाने से लेकर दवा लेने तक की सुविधा के लिए काउंटर अलग होते थे जो वर्तमान में बंद कर दिए गए हैं। इस सुविधा को पुनः प्रारंभ कराया जाए। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में दवा उपलब्ध न होने की स्थिति में पूर्व में डाक्टरों के पर्चे पर लोकल परचेज की सुविधा प्रदान की जाती रही है जिसे बंद कर दिया गया है। इस सुविधा को भी पुनः प्रारंभ कराया जाए। . जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि पत्रकारों की मांग उचित है। वे इस बारे में शासन में सचिव स्वास्थ्य को प्रस्ताव भेजेंगे और स्वयं उनसे बातचीत करेंगे। जिलाधिकारी ने अपेक्षा की कि इसके अलावा जनहित से जुड़े जो भी विषय पत्रकारों के संज्ञान में आएं उन्हें जिला प्रशासन के समक्ष जरूर लाएं। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जनहित के मुद्दों पर जिला प्रशासन देहरादून की कार्यशैली के लिए जिलाधिकारी की सराहना की। पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष किरन कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, यूनियन की जिला देहरादून इकाई के अध्यक्ष शशि शेखर, जिला महासचिव दरबान सिंह व जिला कोषाध्यक्ष विपनेश गौतम आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

TAGGED: A delegation from the Uttarakhand Journalists' Union met with Dehradun's District Magistrate, Savin Bansal
Web Editor August 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जेल में रहकर गैग चला रहा प्रवीण वाल्‍मिकी,एसटीएफ ने दबोचे दो गुर्गे 
Next Article हर्षिल में गंगोत्री हाईवे को बहाल करने की कसरत तेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड April 17, 2026
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,111)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,997)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,286)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?