By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रोटी अब टैक्स फ्री,  गरीब की थाली से हटा बोझ
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > रोटी अब टैक्स फ्री,  गरीब की थाली से हटा बोझ
देश-विदेश

रोटी अब टैक्स फ्री,  गरीब की थाली से हटा बोझ

Web Editor
Last updated: 2025/09/04 at 2:28 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

GST Tax Slashes: Modi Govt Makes Roti, Medicines Tax-Free, Reduces Rates on Essentials

 

12 व 28% का स्लैब खत्म अब लगेगा केवल 5 और 18% GST

नई दिल्ली, 04 सितंबर 2025 : रोटी…, जिसके लिए आम आदमी सुबह से शाम तक पसीना बहाता है, किसान खेत जोतता है और माँ अपने बच्चों को खिलाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है कि घर का चूल्हा जले और रोटी पक सके। अब उस रोटी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। मोदी सरकार ने गरीब की थाली से यह बोझ पूरी तरह उतार दिया है।सरकार ने गरीबों और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी (GST) दरों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब रोटी, पराठा, पिज़्ज़ा ब्रेड, सादी चपाती और दूध जैसे रोज़मर्रा के खाद्य पदार्थ पूरी तरह से टैक्स फ्री हो गए हैं। इसके साथ ही, जीवनरक्षक दवाओं, स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा पर भी अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। यह फैसला दिल्ली में 10 घंटे तक चली मैराथन बैठक के बाद लिया गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि अब जीएसटी को केवल दो स्लैब  5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत – में समेट दिया गया है। पहले से मौजूद 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के स्लैब को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। इस बदलाव से गरीब और आम आदमी को बढ़ती महंगाई से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस बड़े बदलाव से सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि किसानों और छोटे व्यापारियों को भी लाभ होगा। सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड और अमोनिया जैसे उर्वरकों के कच्चे माल पर जीएसटी की दर 18% से घटाकर 5% कर दी गई है। इसके अलावा, कृषि उपकरण जैसे हैंड पंप, ड्रिप इरीगेशन और थ्रेसिंग मशीनरी पर भी अब केवल 5% टैक्स लगेगा।

ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 1200 सीसी तक की पेट्रोल कारें और 1500 सीसी तक की डीजल कारें अब 28% के बजाय 18% जीएसटी स्लैब में आ गई हैं। वहीं, मक्खन, पनीर, कंडेंस्ड मिल्क और कई डेयरी उत्पादों पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है, जिससे ये सामान अब सस्ते हो जाएंगे।

एक तरफ जहां आम आदमी को राहत दी गई है, वहीं दूसरी तरफ लग्ज़री और हानिकारक उत्पादों पर टैक्स बढ़ाया गया है। लग्ज़री कारों, तंबाकू और सिगरेट पर टैक्स की दरें 40% तक बढ़ा दी गई हैं। इसी तरह, कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन युक्त पेय भी अब महंगे हो जाएंगे क्योंकि इन पर कर की दर 28% से बढ़ाकर 40% कर दी गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन फैसलों से मध्यम वर्ग की जेब में राहत पहुंचेगी और त्योहारी सीजन से पहले बाज़ार में मांग बढ़ेगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे निजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज़ होगी।

You Might Also Like

गंगा के मैदान में हवा के कण बताएंगे खेती का इतिहास

धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस

पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा, केंद्र का बड़ा फैसला

अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र

एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 

TAGGED: aims to provide significant relief to the common man and boost the economy., and milk tax-free. The move, making daily essentials like roti, paratha, The Modi government has made historic changes to GST rates, which reduces the number of GST slabs and lowers taxes on life-saving medicines and agricultural equipment
Web Editor September 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article  डांस से तंदुरुस्‍त रहेगा बच्‍चोंं का कोमल तन और नाजुक मन
Next Article सितंबर में 101 साल पहले दून में हुई थी ‘जल प्रलय’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,109)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,501)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,285)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?