By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चिन्यालीसौड़ और पिथौरागढ़ की हवाई पट्टियों के विकास पर जोर
Share
Notification Show More
Latest News
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चिन्यालीसौड़ और पिथौरागढ़ की हवाई पट्टियों के विकास पर जोर
उत्तराखंड

चिन्यालीसौड़ और पिथौरागढ़ की हवाई पट्टियों के विकास पर जोर

Web Editor
Last updated: 2025/09/12 at 2:56 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

CM Dhami Seeks Development of Airports Near China Border in Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा

नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने खास तौर पर चीन सीमा से सटी चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) और पिथौरागढ़ की हवाई पट्टियों को छोटे विमानों के संचालन के लिए विकसित करने का अनुरोध किया। इन हवाई पट्टियों के विकसित होने से न केवल चारधाम यात्रा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सामरिक और आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी ये अत्यंत महत्वपूर्ण होंगी। मुख्‍यमंत्री ने इन हवाई पट्टियों को जल्‍द दिल्‍ली, देहरादून और हिंडन से जोडने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का उत्तराखंड के हवाई अड्डों पर स्थानीय उत्पादों के लिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत कियोस्क स्थापित करने की पहल के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का 70% से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है और पहाड़ी जिलों में हवाई संपर्क पर्यटन, नागरिक आवागमन और आपदा प्रबंधन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने गौचर (चमोली) और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियों को दिल्ली, देहरादून और हिंडन से जोड़ने का भी अनुरोध किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उनके सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चारधाम हेली सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव

    • हेली सेवा: मुख्यमंत्री ने मानसून के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं को फिर से शुरू करने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद होगी।
    • जौलीग्रांट हवाई अड्डा: मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर रात में भी हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध किया, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिल सके।
    • पंतनगर एयरपोर्ट: उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भी चर्चा की और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से जल्द काम शुरू करने का अनुरोध किया।

You Might Also Like

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना

हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल

उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश

अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

TAGGED: Uttarakhand's CM Pushkar Singh Dhami meets Union Minister to request development of Chinyalisaur and Pithoragarh airports near the China border for strategic and tourism purposes.
Web Editor September 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article  कुंभ-2027 की तैयारियांं : अस्थायी और स्थायी कार्य पूर्ण करने के लिए दिसंबर 2026 डेड लाइन
Next Article केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, अब तक 15 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड May 1, 2026
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड May 1, 2026
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड May 1, 2026
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
  • हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
  • उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,136)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,019)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,528)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,408)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?