By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 15,000 फीट की ऊंचाई पर होगी ऐतिहासिक मैराथन
Share
Notification Show More
Latest News
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > 15,000 फीट की ऊंचाई पर होगी ऐतिहासिक मैराथन
Uncategorized

15,000 फीट की ऊंचाई पर होगी ऐतिहासिक मैराथन

Web Editor
Last updated: 2025/09/21 at 6:52 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

CM Pushkar Singh Dhami Flags Off Adi Kailash Ultra Marathon Promo Run

Contents
सीमांत विकास और रोजगार को मिलेगा बलसांस्कृतिक विरासत को मिलेगा वैश्विक मंचपूरे प्रदेश से हुआ प्रोमो रन में उत्साहजनक सहभागविजेताओं को मिलेगा आदि कैलाश मैराथन में भाग लेने का अवसर

 

15,000 फीट की ऊंचाई पर होगी ऐतिहासिक मैराथन

मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ प्रोमो का किया फ्लैग ऑफ

आयोजन की पाँच श्रेणियाँ

  • 60 किमी अल्ट्रा रन
  • 42 किमी फुल मैराथन
  • 21 किमी हाफ मैराथन
  • 10 किमी रन
  • 5 किमी रन

 

देहरादून, 21 सितंबर 2025 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास से ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ (अल्ट्रा मैराथन) के प्रोमो रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस ऐतिहासिक आयोजन का लोगो भी अनावरण किया। यह मैराथन राज्य स्थापना की रजत जयंती (25 वर्ष) के अवसर पर 2 नवंबर 2025 को गूंजी गांव से आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आयोजन राज्य में साहसिक व शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह अल्ट्रा मैराथन समुद्र तल से 10,300 से 15,000 फीट की ऊंचाई पर आयोजित की जाएगी, जो इसे एक अनूठा और चुनौतीपूर्ण आयोजन बनाती है।

सीमांत विकास और रोजगार को मिलेगा बल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास, पलायन की समस्या के समाधान और स्थानीय युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा शुरू की गई ‘वाईब्रेंट विलेज योजना’ के उद्देश्यों को भी इस आयोजन से जुड़ा हुआ बताया।

सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा वैश्विक मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी। यह स्थानीय लोगों के लिए होम-स्टे और पर्यटन से जुड़े स्वरोजगार के अवसर भी खोलेगा।

पूरे प्रदेश से हुआ प्रोमो रन में उत्साहजनक सहभाग

रविवार को आयोजित प्रोमो रन में प्रदेशभर के बच्चों, युवाओं और विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् कार्यालय में समाप्त हुई।

विजेताओं को मिलेगा आदि कैलाश मैराथन में भाग लेने का अवसर

पर्यटन सचिव श्री धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 10 किलोमीटर की इस दौड़ प्रतियोगिता के शीर्ष 3 विजेताओं को 2 नवंबर को गुंजी, पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली ‘आदि कैलाश मैराथन’ में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आयोजन की पाँच श्रेणियाँ होंगी I इसमें देशभर के एथलीट भाग लेंगे और विजेताओं को कुल ₹50 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पर्यटन सचिव ने यह भी बताया कि इस आयोजन की सफलता के बाद जून 2026 में अगली मैराथन माणा-नीति घाटी में प्रस्तावित है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, आईटीबीपी के आईजी श्री संजय गुंज्याल, अपर सचिव पर्यटन श्री अभिषेक रूहेला, श्रीमती पूजा गर्ब्याल सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे I

You Might Also Like

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

TAGGED: 2025. The marathon aims to promote adventure tourism, and border village developmen, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami flagged off the Adi Kailash Ultra Marathon promo run in Dehradun ahead of the mega event on November 2, youth fitness
Web Editor September 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जेल से छूटा हाकिम फिर शुरू कर रहा था हुकूमत  
Next Article सीबीआई का नोटिस देख बोले हरीश रावत- लगता है चुनाव आने वाले हैं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड October 10, 2026
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (8,911)
  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,670)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,623)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (7,121)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (7,119)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?