By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रेमनगर में तीन-चार दिन में तैयार हो जाएगा वैकल्पिक रास्ता, अफसरों ने राज्यपाल को दी जानकारी
Share
Notification Show More
Latest News
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > प्रेमनगर में तीन-चार दिन में तैयार हो जाएगा वैकल्पिक रास्ता, अफसरों ने राज्यपाल को दी जानकारी
Uncategorized

प्रेमनगर में तीन-चार दिन में तैयार हो जाएगा वैकल्पिक रास्ता, अफसरों ने राज्यपाल को दी जानकारी

Web Editor
Last updated: 2025/09/21 at 2:58 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Governor Gurmit Singh Visits Disaster-Hit Areas in Dehradun, Reviews Relief Efforts

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा 

देहरादून, 21 सितंबर 2025: उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को देहरादून जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रेम नगर में क्षतिग्रस्त नन्दा की चौकी पुल का निरीक्षण किया, जहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि तीन से चार दिन में वैकल्पिक मार्ग तैयार कर लिया जाएगा। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि आवागमन शीघ्र सुचारू किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्यपाल सबसे पहले देहरादून कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने उन्हें 15 और 16 सितंबर को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी दी। बताया गया कि आपदा की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए थे। स्वयं डीएम ने मौके पर जाकर हालात की निगरानी की। राज्यपाल ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और टीम भावना की सराहना की।

इसके पश्चात राज्यपाल ने नन्दा की चौकी क्षेत्र का दौरा किया और क्षतिग्रस्त पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जहां पुल के पुनर्निर्माण में समय लग सकता है, वहीं वैकल्पिक मार्ग निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो जल्द ही तैयार हो जाएगा।

राज्यपाल ने टपकेश्वर महादेव मंदिर का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने पुजारियों और स्थानीय निवासियों से आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, के.के. मिश्रा, एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

TAGGED: including the damaged Nanda Ki Chowki bridge in Prem Nagar. Officials assured that an alternative route will be ready in 3–4 days., Uttarakhand Governor Gurmit Singh visited disaster-affected areas of Dehradun
Web Editor September 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून से सहसपुर, विकासनगर और पांवटा साहिब जाने वालों के लिए नया रूट
Next Article जेल से छूटा हाकिम फिर शुरू कर रहा था हुकूमत  
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड October 10, 2026
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (8,821)
  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,670)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,623)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (6,995)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (6,965)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?