By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में आईसीयू सेवाओं की गुणवत्ता सुधार की बड़ी पहल, सुप्रीम कोर्ट को भेजे जाएंगे सुझाव
Share
Notification Show More
Latest News
महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड
मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में आईसीयू सेवाओं की गुणवत्ता सुधार की बड़ी पहल, सुप्रीम कोर्ट को भेजे जाएंगे सुझाव
उत्तराखंडस्वास्थ्य

उत्तराखंड में आईसीयू सेवाओं की गुणवत्ता सुधार की बड़ी पहल, सुप्रीम कोर्ट को भेजे जाएंगे सुझाव

Web Editor
Last updated: 2025/09/25 at 3:38 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Uttarakhand Government Takes Major Initiative to Improve ICU Quality Standards

उत्तराखंड में आईसीयू सेवाओं की गुणवत्ता सुधार की बड़ी पहल, सुप्रीम कोर्ट को भेजे जाएंगे सुझाव

देहरादून, 25 सितंबर 2025 : प्रदेश की जनता को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने गहन चिकित्सा इकाइयों (आईसीयू) की गुणवत्ता और मानक तय करने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सभागार में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आईसीयू सेवाओं की मजबूती पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इन सुझावों को संकलित कर सर्वोच्च न्यायालय को भेजा जाएगा, ताकि आईसीयू संचालन के राष्ट्रीय मानकों को और प्रभावी बनाया जा सके।

आईसीयू मानकों पर विस्तृत चर्चा
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने आईसीयू की परिभाषा, आधारभूत ढांचा, उपकरण और तकनीक, संक्रमण नियंत्रण, सुरक्षा, गुणवत्ता आश्वासन, मानव संसाधन, प्रशिक्षण और अनुसंधान जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। दून, श्रीनगर और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज सहित कई संस्थानों के प्रोफेसरों ने विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी
बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा समेत एम्स ऋषिकेश, हिमालयन हॉस्पिटल, ग्राफिक एरा, महंत हॉस्पिटल और अन्य निजी व राजकीय संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए।

राज्य बनेगा मॉडल स्टेट
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि इस पहल से न केवल राज्य में आईसीयू सेवाओं को नई दिशा मिलेगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के मानक भी स्थापित होंगे। इससे मरीजों को अधिक सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध हो सकेगा तथा उत्तराखंड को आईसीयू सेवाओं का मॉडल स्टेट बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकेगा।

You Might Also Like

महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा

फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 

मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल

TAGGED: experts suggested measures to strengthen ICU services., Uttarakhand government launches a major initiative to set ICU quality standards. In a workshop chaired by Health Secretary Dr. R. Rajesh Kumar
Web Editor September 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UKSSSC पेपर लीक मामला : असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित
Next Article नंदादेवी राजजात :  मूल स्वरूप से छेड़छाड़ न करने और शीघ्र SOP बनाने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड April 20, 2026
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड April 19, 2026
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड April 19, 2026
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड April 19, 2026

Recent Posts

  • महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
  • चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
  • फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
  • मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,115)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,001)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,507)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,382)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,290)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?