Football-Sized Chest Tumor Removed at Sri Mahant Indresh Hospital Using Advanced Keyhole Surgery
देहरादून, 10 अक्टूबर 2025 : चिकित्सा जगत में एक उल्लेखनीय सफलता दर्ज करते हुए श्री महंत इंद्रेश अस्पताल (SMIH) के डॉक्टरों ने एक युवा मरीज के सीने से लगभग फुटबॉल के आकार का 1.5 किलो वजनी ट्यूमर एंडोस्कोपिक तकनीक से सफलतापूर्वक हटा दिया।
यह जटिल सर्जरी कैंसर सर्जन डॉ. कनिका कपूर द्वारा वीडियो-असिस्टेड थोरेकोस्कोपिक सर्जरी (VATS) तकनीक से की गई। इस अत्याधुनिक प्रक्रिया में बड़े चीरे की बजाय कुछ छोटे छिद्रों के माध्यम से ऑपरेशन किया गया, जिससे मरीज को कम दर्द, न्यूनतम रक्तस्राव और तेज़ रिकवरी मिली।
डॉ. कनिका कपूर ने बताया कि “VATS तकनीक पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में अधिक सुरक्षित और आरामदायक है। इससे मरीज जल्दी ठीक होते हैं और अस्पताल में रुकने की अवधि भी काफी कम होती है।”
कैंसर विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज गर्ग ने कहा कि अब SMIH में सभी प्रकार की कैंसर सर्जरी — सामान्य से लेकर अत्याधुनिक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रियाएँ — उपलब्ध हैं। अस्पताल का उद्देश्य उत्तराखंड में ही विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध कराना है।
मरीज सर्जरी के कुछ ही दिनों बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
अस्पताल परिवार ने महाराज जी के निरंतर आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में कैंसर उपचार नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।




