By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दीपावली पर देहरादून के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान
Share
Notification Show More
Latest News
मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
उत्तराखंड
अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड
घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड
उत्तराखंड में करौंदा और कैक्टस बनेंगे गांव के नए प्रहरी
उत्तराखंड
Pauri Jail to Tell the Story of India’s Freedom Struggle Once Again
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > दीपावली पर देहरादून के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड

दीपावली पर देहरादून के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

Web Editor
Last updated: 2025/10/10 at 3:38 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun Police Announces Special Traffic and Security Plan for Diwali Festivities 2025

 

देहरादून, 10 अक्टूबर 2025 : दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैय्या दूज जैसे त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर में व्यापक ट्रैफिक और सुरक्षा योजना लागू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने घंटाघर, पल्टन बाजार और लक्खीबाग क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों में सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एसएसपी ने दुकानदारों, विशेषकर पटाखा विक्रेताओं को चेतावनी दी कि वे केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही बिक्री करें। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सके।

ट्रैफिक प्लान और पार्किंग व्यवस्था
त्योहारी भीड़ को देखते हुए मुख्य बाजारों की ओर आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। सहस्त्रधारा, रायपुर, राजपुर रोड और डालनवाला से आने वाले वाहन एमडीडीए कॉम्प्लेक्स, काबुल हाउस, मंगला देवी इंटर कॉलेज और कनक चौक मल्टीस्टोरी पार्किंग में पार्क किए जा सकेंगे। वहीं चकराता रोड और जीएमएस रोड से आने वालों के लिए जनपथ कॉम्प्लेक्स, रैंजर्स ग्राउंड और प्रभात कट मैदान में पार्किंग की सुविधा होगी।

नो-एंट्री और वन-वे सिस्टम लागू
सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक पल्टन बाजार क्षेत्र में लोडिंग वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। केवल अधिकृत व्यापारियों के वाहनों को टोकन सिस्टम के तहत प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पल्टन बाजार, मच्छी बाजार और पीपल मंडी को ‘जीरो जोन’ घोषित किया गया है, जहाँ केवल पैदल यात्रियों को ही आने की अनुमति होगी।

ट्रैफिक नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था
यातायात संचालन के लिए 05 टीआई, 25 इंस्पेक्टर, 15 एडीटीएसआई, 35 एसआई, 25 हेड कांस्टेबल, 210 ट्रैफिक पुलिस कर्मी, साथ ही 100 होमगार्ड और 70 पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। शहर में ट्रैफिक नियमों की निगरानी के लिए 29 एएनपीआर, 105 आरएलवीडी और 9 एसवीडीएस कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 10 ट्रैफिक क्रेन और 10 मोबाइल टीमें भी सड़कों पर सक्रिय रहेंगी।

जनता से सहयोग की अपील
देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें, अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों को अपनी बेसमेंट पार्किंग आमजन के लिए खोलने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस लगातार एफएम रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रैफिक प्लान की जानकारी साझा कर रही है। उन्होंने नागरिकों से नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करने की अपील की ताकि दीपावली का त्योहार सभी के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बन सके।

You Might Also Like

मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी

अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट

घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में करौंदा और कैक्टस बनेंगे गांव के नए प्रहरी

Pauri Jail to Tell the Story of India’s Freedom Struggle Once Again

TAGGED: and enhanced surveillance to ensure smooth traffic flow and public safety during festive celebrations., Dehradun Police has implemented a special traffic and security plan for Diwali 2025, including alternate parking zones, no-entry restrictions
Web Editor October 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री महंत इंद्रेश अस्पताल : एंडोस्कोपिक तकनीक से हटाया फुटबॉल के आकार का 1.5 किलो का ट्यूमर
Next Article तीनों ऊर्जा निगमों में विजिलेंस मैकेनिज्म लागू करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
उत्तराखंड August 4, 2026
अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड August 3, 2026
घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड August 3, 2026
उत्तराखंड में करौंदा और कैक्टस बनेंगे गांव के नए प्रहरी
उत्तराखंड August 3, 2026

Recent Posts

  • मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
  • अब AI करेगा हाथियों की हिफाजत, ट्रैक पर आते ही लोको पायलट को मिलेगा अलर्ट
  • घर के आंगन से उठा ले गया बाघ, सल्ट में 21 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड में करौंदा और कैक्टस बनेंगे गांव के नए प्रहरी
  • Pauri Jail to Tell the Story of India’s Freedom Struggle Once Again

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,732)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,588)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,076)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,010)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,816)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?