By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अधूरी नींद और भूख ने बढ़ाई भालुओं की आक्रामकता
Share
Notification Show More
Latest News
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार
उत्तराखंड
गंगा के मैदान में हवा के कण बताएंगे खेती का इतिहास
देश-विदेश
केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार, 1200 टेंट से बढ़ेगी ठहरने की क्षमता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अधूरी नींद और भूख ने बढ़ाई भालुओं की आक्रामकता
उत्तराखंड

अधूरी नींद और भूख ने बढ़ाई भालुओं की आक्रामकता

Web Editor
Last updated: 2025/11/24 at 4:00 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Rising Bear Attacks in Uttarakhand: Disrupted Hibernation and Food Shortage Trigger Wildlife Conflict

देदेहरादून, 24 नवंबर 2025 : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों भालुओं की आक्रामकता तेजी से बढ़ी है, जिसने ग्रामीणों के साथ-साथ शासन-प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है। मामला इतना गंभीर हो चुका है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उच्चाधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष कम बर्फबारी और बदलते मौसम ने भालुओं की प्राकृतिक शीतनिद्रा (हाइबरनेशन) के चक्र को बाधित किया है। वाइल्डलाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस. सत्यकुमार बताते हैं कि हाइबरनेशन अवधि घटने के कारण भालू सामान्य से अधिक समय तक सक्रिय हैं, जिससे वे भूख और चिड़चिड़ेपन के चलते मानव बस्तियों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं।

जंगलों में प्राकृतिक आहार की कमी भी समस्या को और बढ़ा रही है। भोजन की तलाश में भालू खेतों, गोशालाओं और कचरे के ढेरों में पहुंच रहे हैं। रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और पिथौरागढ़ जिले इस संकट के मुख्य केंद्र बने हुए हैं, जहां पिछले कुछ महीनों में भालू हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। इन घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं और मवेशियों का भी भारी नुकसान हुआ है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि बढ़ते शहरीकरण और गांवों में फैलते कचरे ने इंसानी इलाकों को भालुओं के लिए आसान भोजन का स्रोत बना दिया है। यही मानव-वन्यजीव संघर्ष को खतरनाक स्तर तक ले आया है।

स्थिति पर नियंत्रण को लेकर सरकार ने वन विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाने, त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात करने और कचरा प्रबंधन को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जंगलों में जंगली बेर, ओक आदि खाद्य वनस्पतियों के संरक्षण और संवर्धन पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि भालुओं को प्राकृतिक भोजन उपलब्ध हो सके।


 कैमरा ट्रैप, गश्त और ड्रोन निगरानी तेज

मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग ने निगरानी तंत्र को और मजबूत किया है। संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं और रात-दिन गश्त बढ़ाई गई है। पिंजरों और ड्रोन की मदद से भालुओं को सुरक्षित रूप से जंगल में लौटाने की कोशिश की जा रही है।
विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अकेले जंगल न जाएँ और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

You Might Also Like

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार

केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार, 1200 टेंट से बढ़ेगी ठहरने की क्षमता

दून-टनकपुर हेली सेवा को जल्द मिलेगी उड़ान

Web Editor November 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आईआईटी रुड़की में हाई-टेक हेल्थ रिसर्च को मिलेगी रफ्तार
Next Article लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड April 11, 2026
बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी
उत्तराखंड April 10, 2026
चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार
उत्तराखंड April 10, 2026
गंगा के मैदान में हवा के कण बताएंगे खेती का इतिहास
देश-विदेश April 9, 2026

Recent Posts

  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
  • बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी
  • चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार
  • गंगा के मैदान में हवा के कण बताएंगे खेती का इतिहास
  • केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार, 1200 टेंट से बढ़ेगी ठहरने की क्षमता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,104)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,993)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,497)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,372)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,284)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?