By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
Share
Notification Show More
Latest News
कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड
रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
उत्तराखंड

अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

Web Editor
Last updated: 2026/08/01 at 2:18 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

 

Dehradun, 01 August 2026। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून में चार बीघा में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया, जबकि ऋषिकेश में बिना अनुमति बनाए जा रहे पांच मंजिला भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

एमडीडीए के अनुसार, देहरादून के सोनिया विहार, नवादा रोड क्षेत्र में बृजेश कुमार, नीलकंठ जोशी, दमयंती कंडवाल, गिरिजा सेमवाल, सुनीता भट्ट और सुरेंद्र सिंह पंवार द्वारा करीब चार बीघा भूमि पर बिना स्वीकृत लेआउट के प्लाटिंग और डिमार्केशन कराया जा रहा था। जांच में अनधिकृत भू-विकास की पुष्टि होने पर उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 (संशोधित) के तहत वाद दर्ज किया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।

इसी क्रम में ऋषिकेश के गुमानीवाला स्थित नेगी मोहल्ला में भवन स्वामी भावेश जोशी द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के भूतल से चौथी मंजिल तक बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एमडीडीए ने पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर भवन को सील कर दिया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में नियोजित एवं सुरक्षित शहरी विकास सुनिश्चित करना है। बिना स्वीकृति की प्लाटिंग और भवन निर्माण कानून का उल्लंघन होने के साथ भविष्य में आम नागरिकों के लिए भी गंभीर समस्याएं पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी भूखंड की खरीद या भवन निर्माण से पहले संबंधित मानचित्र और प्राधिकरण की स्वीकृति की पुष्टि अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ नियमित अभियान जारी रहेगा, ताकि शहर का सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

एमडीडीए ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संपत्ति में निवेश करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की जांच अवश्य करें, जिससे भविष्य में कानूनी कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

You Might Also Like

कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी

अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन

सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी

यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती

रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

TAGGED: MDDA Demolishes Illegal Colony, Seals Unauthorized Multi-Storey Building in Dehradun
Web Editor August 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत
Next Article छह साल बाद फिर खुला भारत-तिब्बत व्यापार का रास्ता, तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड September 11, 2026
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड September 10, 2026
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड September 10, 2026
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड September 10, 2026

Recent Posts

  • कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
  • अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
  • सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
  • यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
  • रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,321)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,217)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,744)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,610)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,377)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?