By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड
गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
उत्तराखंड
कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड
प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड

टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल

Web Editor
Last updated: 2026/09/24 at 4:15 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 24 September 2026। टिहरी झील और इसके आसपास अब बेतरतीब निर्माण और अनियोजित विकास पर रोक लगाने की तैयारी है। झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए करीब आठ हजार हेक्टेयर क्षेत्र का समग्र मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की बैठक में अधिकारियों को इस दिशा में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मास्टर प्लान में सरकारी भूमि के साथ निजी भूमि को भी शामिल किया जाएगा। क्षेत्र को अलग-अलग जोन में बांटकर यह तय किया जाएगा कि किस स्थान पर पर्यटन, निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और अन्य गतिविधियां किस तरह संचालित होंगी। इससे झील क्षेत्र में भविष्य के विकास का स्वरूप पहले से निर्धारित किया जा सकेगा और अनियोजित निर्माण को नियंत्रित किया जा सकेगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि योजना तैयार करते समय स्थानीय लोगों और सभी संबंधित पक्षों की राय ली जाए। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, पर्यावरणीय संवेदनशीलता और स्थानीय जरूरतों के साथ पर्यटन की संभावनाओं का भी ध्यान रखा जाए। तकनीकी विशेषज्ञता के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), नई दिल्ली और भोपाल से सहयोग लेने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने टिहरी झील के विकास की समग्र कार्ययोजना और प्रस्तावित गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण तैयार करने को कहा, जिसे प्रधानमंत्री के समक्ष रखा जा सके। अगली बैठक में टीएचडीसी के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।

बैठक में सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, एपीसीसीएफ डॉ. विवेक पाण्डेय, सुरेन्द्र मेहरा, सीसीएफ प्रसन्ना कुमार पात्रो, अपर सचिव विनीत कुमार, हिमांशु खुराना, अभिषेक रोहिला और जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल उपस्थित रहीं।

एक-दो दिन रोकने की तैयारी

सरकार पर्यटकों को केवल झील के आसपास कुछ घंटे नहीं, बल्कि एक-दो दिन या उससे अधिक समय तक रोकने की योजना बना रही है। इसके लिए नए ट्रैकिंग रूट और ट्रेल विकसित किए जाएंगे। आसपास के गांवों को विलेज और कल्चरल विजिट से जोड़कर स्थानीय संस्कृति, खान-पान और ग्रामीण जीवन को पर्यटन से जोड़ा जाएगा। इससे ग्रामीणों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना है।

‘वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन’

टिहरी झील को ‘वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन’ की अवधारणा के तहत विकसित किया जाएगा। पूरे लेक एरिया में प्रमुख आकर्षण केंद्र यानी मैगनेट एरिया बनाए जाएंगे। पर्यटन विकास फेजवाइज होगा। वाटर स्पोर्ट्स के साथ एडवेंचर, ट्रैकिंग, नेचर, कल्चर और विलेज टूरिज्म को एक साथ विकसित करने पर जोर रहेगा।

कम जलस्तर में भी जारी रहेंगी गतिविधियां

अप्रैल से जून के बीच झील का जलस्तर कम होने पर भी पर्यटन गतिविधियां प्रभावित न हों, इसके लिए अलग कार्ययोजना बनेगी। मौसम और जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरे वर्ष का गतिविधि कैलेंडर तैयार किया जाएगा।

You Might Also Like

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह

गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार

प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह

TAGGED: Tehri Lake Master Plan to Curb Unplanned Development
Web Editor September 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
Next Article उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड September 24, 2026
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड September 24, 2026
गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
उत्तराखंड September 24, 2026
कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड September 15, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
  • टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
  • गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
  • कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
  • प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,461)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,364)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,923)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,765)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,740)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?