By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: परिवर्तित समय के साथ खुले जनपद के 19 बडे स्कूल
Share
Notification Show More
Latest News
हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड
घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड
राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > परिवर्तित समय के साथ खुले जनपद के 19 बडे स्कूल
उत्तराखंड

परिवर्तित समय के साथ खुले जनपद के 19 बडे स्कूल

Web Editor
Last updated: 2024/07/19 at 10:51 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : शहर के क्लस्टर एरिया में स्थित 21 बडे स्कूलों के खुलने व छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था पर पडने वाले दबाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर यातायात के दबाव को कम करने हेतु आदेश जारी किये गये थे, जिसके क्रम में सेंट जोसेफ तथा कान्वेंट स्कूल को छोडकर शेष 19 स्कूलों द्वारा समय सारणी में परिवर्तन करते हुए स्कूलों को संचालित किया गया।

स्कूलों की समय सारणी में हुए परिवर्तन तथा उससे यातायात व्यवस्था में पडे प्रभाव का आंकलन करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी आला अधिकारी आज ग्राउण्ड जीेरो पर मौजूद रहे । इस दौरान स्कूलों के खुलने व छुट्टी के समय स्कूलों के आस-पास व मुख्य मार्गों पर यातायात के दबाव का आंकलन करने पर पाया गया कि कुछ स्कूलों द्वारा अपने स्कूलों के बाहर मुख्य मार्गों पर यातायात के संचालन हेतु कोई भी गार्ड नियुक्त नहीं किया गया है तथा कुछ स्कूलों द्वारा जिन गार्डों को नियुक्त किया गया है, उनके द्वारा यातायात प्रबन्धन में कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है, साथ ही स्कूल में बच्चों को लाने/ले जाने के लिये पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में निजी वाहनो का अधिक प्रयोग किया जा रहा है, जिससे स्कूलों के आस-पास के मार्गों पर स्कूलों के खुलने तथा छुट्टी के समय यातायात का दबाव बढ रहा है।

स्कूलों के समय में किये गये परिवर्तन से छुट्टी के समय मुख्य मार्गों राजपुर रोड, नेहरू कालोनी आदि स्थानों पर यातायात का दबाव आम दिनों की तुलना में कम रहा तथा बलवीर रोड, कर्जन रोड आदि क्षेत्रों में सडकों के संकरा होने तथा स्कूलों में अभिभावकों के प्राइवेट वाहनों की अधिकता होने के कारण यातायात का दबाव रहा, जिसके सम्बन्ध में भविष्य में सभी स्कूल संचालकों द्वारा अपने स्कूलों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढावा देने तथा इसके लिये अभिभावकों को प्रेरित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की जायेगी, साथ ही स्कूलों के बाहर समुचित यातायात प्रबन्धन के लिये आवश्यकता अनुसार अपेक्षित गार्ड नियुक्त करने के सम्बन्ध में अवगत कराया जायेगा।

स्कूलों के समय में परिवर्तन से मुख्य मार्गों पर यातायात के दबाव में दिखे सकारात्मक सुधार की आम जनमानस तथा अभिभावकों द्वारा सराहना की गई। आम जन से अनुरोध है कि यातायात सुधार की दिशा में पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों में अपना सहयोग प्रदान करें।

You Might Also Like

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन

पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा

घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार

राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 

मौसम ने किया कांग्रेस को मायूस, राहुल गांधी का दौरा टला , पंतनगर से ही लौटना पड़ा दिल्ली

TAGGED: 19 big schools of the district opened with changed timings
Web Editor July 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पूजा खेडकर को बर्खास्त कर क्या मसूरी की प्रशासन अकादमी दोहराएगी इतिहास
Next Article मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए सुनियोजित नीति बनाए वन विभाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड June 5, 2026
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized June 5, 2026
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड June 5, 2026
घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड June 5, 2026

Recent Posts

  • हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
  • 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
  • पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
  • घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
  • राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,234)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,100)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,596)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,503)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,361)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?