By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बर्फ की चादर के बीच गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल पहुंचे डीएम व एसपी
Share
Notification Show More
Latest News
हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड
SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
उत्तराखंड
श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > बर्फ की चादर के बीच गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल पहुंचे डीएम व एसपी
Uncategorized

बर्फ की चादर के बीच गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल पहुंचे डीएम व एसपी

Web Editor
Last updated: 2025/01/03 at 10:12 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग : वर्ष 2025 केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने आज पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे के साथ गौरीकुंड से केदारनाथ तक एवं छोटी लिनचोली से केदारनाथ धाम तक भारी बर्फबारी को पार करते हुए केदारनाथ धाम पहुंचे तथा चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में वर्तमान में काफी बर्फवारी है तथा केदारनाथ धाम में सीमेंट एवं कंक्रीट के कार्य को छोड़कर निर्माणाधीन भवनों के अंदर जो भी अन्य कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो भी श्रमिक कार्य कर रहे हैं उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से बातचीत करते हुए उनकी हौंसला अफजाई की तथा कहा कि सभी लोग विषम कठिन परिस्थितियों में भारी बर्फवारी में कार्य कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने सभी श्रमिक को बधाई दी। उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर सभी श्रमिक उत्साहित दिखे।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए को निर्देश दिए हैं कि 31 जुलाई 2024 को आई आपदा से जो यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था तथा जो भी कार्य किया जा रहा है उस कार्य को त्वरित गति से तथा गुणवत्ता के साथ यात्रा शुरू होने से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न हो जिससे कि यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे ने केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी कार्मिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ केदारनाथ धाम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने कहा कि केदारनाथ धाम से लेकर केदारनाथ यात्रा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यो को शीघ्रता से कराने के लिए लगभग 250 श्रमिक कार्य कर रहे हैं तथा यात्रा मार्ग में लगभग 10 स्थानों पर वर्तमान समय में कार्य गतिमान है। इसमें रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक नए पैदल मार्ग का भी कार्य किया जा रहा है।

You Might Also Like

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में लैंडिंग के दौरान 

एआई से बदलेगी फैशन डिजाइन की दुनिया, ‘फ्लोरा’ और ‘नेरा’ ने रचा इतिहास

राष्ट्रपति भवन के एट होम में छाए जख्या आलू और झंगोरे की खीर 

कोटद्वार में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, वन्यजीव आतंक से दहशत

TAGGED: DM and SP reached Kedarnath on foot from Gaurikund amidst snow cover
Web Editor January 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शाॅपिंग माॅल में भी लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन
Next Article  अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में आएंगे 17 देशों से लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम March 9, 2026
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड March 9, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड March 9, 2026
SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
उत्तराखंड March 9, 2026

Recent Posts

  • हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
  • आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
  • SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
  • श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,028)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,932)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,419)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,289)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,216)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?