By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: CM Dhami disaster inspection : मोर्चे पर डटे मुख्‍यमंत्री ने पोंछे पीडितों के आंसू, पौडी के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी किया
Share
Notification Show More
Latest News
लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > CM Dhami disaster inspection : मोर्चे पर डटे मुख्‍यमंत्री ने पोंछे पीडितों के आंसू, पौडी के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी किया
Uncategorized

CM Dhami disaster inspection : मोर्चे पर डटे मुख्‍यमंत्री ने पोंछे पीडितों के आंसू, पौडी के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी किया

Web Editor
Last updated: 2025/08/07 at 1:30 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

CM Dhami disaster inspection : CM Pushkar Singh Dhami Inspects Disaster-Hit Areas in Pauri

CM Dhami disaster inspection :  उत्‍तरकाशी, 07 अगस्‍त 2025  :  मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पौड़ी जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना एवं आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में प्रभावितों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी न हो। इससे पूर्व उन्होंने हेलीकाप्टर से थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे भी किया।

मुख्यमंत्री ने नौठा में बुराँसी के आपदा प्रभावित और अन्य ग्रामीणों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बुराँसी के पांच आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी दिये। मुख्यमंत्री ने सैंजी गांव में क्षतिग्रस्त रास्ते से गुजरते हुए आपदा प्रभावित परिवारों के घर जाकर उनसे मुलाकात की तथा आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और त्वरित गति से राहत कार्य हेतु उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री प्रभावितों के ढाँढस बंधाया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी खुद को अकेला न समझे, उन्होंने कहा पूरा राज्य पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रभावितों के पुनर्वास एवं विस्थापन की कार्यवाही त्वरित गति से की जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से हुई क्षति का आकलन करवाए जाने के साथ सर्वप्रथम ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाय। उन्होंने कहा कि राहत केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, दवाई, राशन की पर्याप्त व्यवस्था की जाय। साथ ही उन्होंने वाडिया इंस्टीट्यूट के माध्यम से सर्वे करने के भी निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात की जाए। ताकि बीमार, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा विशेष रूप से प्रभावित व्यक्तियों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार समय से मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों, प्राथमिक उपचार किट और चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए।

कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने मा. मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुनर्वास के लिए एक समिति बनाई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों के दुकानों मकानों को क्षति पहुंची है, उनके लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जाएं।

जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि क्षेत्र में प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर ली गई है और तथा राहत सामग्री और धनराशि वितरित की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि हर गांव तक प्रशासन की टीम पहुंच रही है और किसी को भी राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

You Might Also Like

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में लैंडिंग के दौरान 

एआई से बदलेगी फैशन डिजाइन की दुनिया, ‘फ्लोरा’ और ‘नेरा’ ने रचा इतिहास

राष्ट्रपति भवन के एट होम में छाए जख्या आलू और झंगोरे की खीर 

कोटद्वार में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, वन्यजीव आतंक से दहशत

TAGGED: and directs officials to provide immediate relief and rehabilitation for the victims., assures support, Chief Minister Pushkar Singh Dhami visits disaster-affected areas in Pauri's Sainji village
Web Editor August 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarakhand rescue operation : चिन्यालीसौंड़ में तैनात रहेंगे चिनूक और एमआई-17, सड़क, संचार, बिजली बहाल करना प्राथमिकता
Next Article Dharali rescue operation : चिनूक हेलीकाप्‍टर से दून पहुंचे गंगोत्री-हर्षिल क्षेत्र में फंसे 112 यात्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड February 8, 2026
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
  • उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,962)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,879)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,232)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?