By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: व्यापारियों से बोले सीएम , घटे GST का लाभ आम जन तक पहुँचाएं
Share
Notification Show More
Latest News
पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगे एमबीबीएस के दाखिले: धामी
उत्तराखंड
टिहरी में हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल से पीएम मोदी अभिभूत 
उत्तराखंड
माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > व्यापारियों से बोले सीएम , घटे GST का लाभ आम जन तक पहुँचाएं
Uncategorized

व्यापारियों से बोले सीएम , घटे GST का लाभ आम जन तक पहुँचाएं

Web Editor
Last updated: 2025/09/22 at 4:26 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

CM Dhami at ‘GST Bachat Utsav’ | GST Rate Cuts Bring Relief to Public

 

सीएम ने व्यापारियों से लिया जीएसटी स्लैब पर फीडबैक

देहरादून, 22 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के प्रेमनगर में आयोजित ‘जीएसटी बचत उत्सव’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जीएसटी दरों में की गई कटौती के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसका सीधा लाभ समझाना था।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रेमनगर के स्थानीय बाज़ार में व्यापारियों से मिलकर नए जीएसटी स्लैब के बारे में उनकी राय ली और उनसे घटे हुए जीएसटी की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने विभिन्न दुकानों का दौरा कर दुकानदारों से बातचीत की और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “जब हम स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तो हमारे ग्रामीण और शहरी उद्यमी सशक्त होंगे और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प मजबूत होगा।” उन्होंने जनता से अधिक से अधिक स्थानीय और स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की, जिससे कुटीर उद्योगों और कारोबारियों को प्रोत्साहन मिले।

जनता ने बताया राहत भरी खबर

कार्यक्रम में मौजूद जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि दैनिक जीवन से जुड़े उत्पादों पर जीएसटी दरों में कमी से उनके घरेलू बजट पर बोझ कम हुआ है। नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की जोड़ी पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह जोड़ी विकास, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के मार्ग पर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधार और जनकल्याण एक साथ चल रहे हैं। जीएसटी दरों में कमी से गृहिणियों से लेकर छोटे व्यापारियों तक, हर वर्ग को राहत मिली है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक, व्यापारी, महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने जीएसटी दरों में कटौती को ‘डबल इंजन सरकार’ का उपहार बताया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और अन्य लोग भी मौजूद थे।

You Might Also Like

कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता

वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे

पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी

सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the 'GST Bachat Utsav' in Dehradun, strengthening the economy and fostering an "Aatmanirbhar Bharat.", urging the public to embrace local products. He highlighted how reduced GST rates provide direct relief to households
Web Editor September 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फिजियोथेरेपी दर्द से मुक्ति के साथ ही सक्रिय जीवन की भी कुंजी
Next Article सभी जिला मुख्‍यालयों और पर्यटक स्‍थलों के लिए एयर कनेक्टिविटी की कवायद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगे एमबीबीएस के दाखिले: धामी
उत्तराखंड October 25, 2026
टिहरी में हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल से पीएम मोदी अभिभूत 
उत्तराखंड October 25, 2026
माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन
उत्तराखंड October 25, 2026
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड October 24, 2026

Recent Posts

  • पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगे एमबीबीएस के दाखिले: धामी
  • टिहरी में हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल से पीएम मोदी अभिभूत 
  • माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन
  • उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
  • केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (17,404)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (16,855)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (16,490)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (15,903)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (15,553)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?