By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रुद्रप्रयाग में घास लेने गई सात महिलाओं पर भालू का हमला, एक गंभीर
Share
Notification Show More
Latest News
Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > रुद्रप्रयाग में घास लेने गई सात महिलाओं पर भालू का हमला, एक गंभीर
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में घास लेने गई सात महिलाओं पर भालू का हमला, एक गंभीर

Web Editor
Last updated: 2025/11/15 at 4:04 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Rudraprayag Bear Attack: Seven Women Injured, One Critical; Man-Eater Leopard Declared in Pokhara Range

रुद्रप्रयाग, 15 नवंबर 2025 : जिले में भालू की बढ़ती आक्रामकता लगातार चिंता का कारण बनती जा रही है। शुक्रवार सुबह जखोली ब्लॉक के बधाणी ताल क्षेत्र में घास लेने गई धारकुड़ी गांव की सात महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में सभी महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

घटना सुबह करीब नौ बजे की है। महिलाएं झुंड में आरक्षित वन क्षेत्र में घास लेने पहुंची ही थीं कि झाड़ियों से अचानक भालू निकलकर उन पर टूट पड़ा। हमले से घबराई महिलाओं ने शोर मचाया और आत्मरक्षा में दरांतियों से वार किया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रणधार पहुंचाया, जहां से एक गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। कुछ महिलाओं को अगस्त्यमुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

अन्य क्षेत्रों में भी भालू की दहशत
उधर, देवाल विकासखंड के पलवरा, बमोटिया, बानुड़ी, सौरीगाड़ सहित कई गांवों में भी भालू की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार भालू कई मवेशियों का शिकार कर चुका है। बमोटिया गांव की विमला देवी ने बताया कि उनकी दूधारू गाय पर भालू ने हमला कर उसे मार डाला। वहीं बानुड़ी गांव के हिमांशु उनियाल ने कहा कि गुरुवार को भालू ने उनके कुत्ते पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और वन विभाग की बढ़ाई गई गश्त व ड्रोन निगरानी के बावजूद हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं।

पोखड़ा रेंज में गुलदार नरभक्षी घोषित
पौड़ी से मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज में सक्रिय एक गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया है। गुलदार ने बगड़ीगाड़ गांव की एक महिला को मार दिया था। ग्रामीणों ने तब तक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं उठाने दिया जब तक नरभक्षी घोषित करने के आदेश नहीं मिले। देर रात करीब 11 बजे आदेश जारी हुए, जिसके बाद ग्रामीण माने।

वन विभाग ने प्रभावित गांवों में टीम तैनात कर दी है। ट्रैपिंग कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं। डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि गुलदार पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

You Might Also Like

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

TAGGED: a leopard has been declared man-eater in the Pokhara Range after killing a woman, prompting intensified forest department action., Seven women were injured in a bear attack in Rudraprayag’s Badhani Tal area, with one critically hurt and a pregnant woman among the victims. Meanwhile
Web Editor November 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सपनों से भी ऊंची पहाड़ की बेटी की उड़ान
Next Article मां संग गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, माटी को माथे से लगा हुए भावुक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड April 17, 2026
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,110)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,286)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?