By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गौचर के लिए 18 सीटर हेली सेवा जल्द 
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड
परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड
MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गौचर के लिए 18 सीटर हेली सेवा जल्द 
उत्तराखंड

गौचर के लिए 18 सीटर हेली सेवा जल्द 

Web Editor
Last updated: 2025/11/15 at 5:14 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

CM Dhami Announces 18-Seater Heli Service at Historic Gauchar Fair

गौचर, 15 नवंबर2025 : ऐतिहासिक गौचर मेले का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पिथौरागढ़ की तर्ज पर गौचर के लिए 18 सीटर हेली सेवा शुरू करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सेवा से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही गौचर में चार स्थानों पर आधुनिक पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गौचर मेला केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय परंपरा, कला और उत्पादों को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “लोकल फॉर वोकल” और “मेड इन इंडिया” जैसे अभियानों ने देशभर में स्थानीय उत्पादों की पहचान को नया आयाम दिया है। इसी दिशा में उत्तराखंड की मातृशक्ति के उत्पाद आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए चुनौती बन रहे हैं।

धामी ने कहा कि राज्य में सरकार की नीति के कारण उत्तराखंड तेजी से फिल्म और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। इसी दौरान उन्होंने साकेत नगर–रघुनाथ मंदिर–चटवापीपल मोटर मार्ग के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि गौचर में स्टेडियम निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और कार्य जल्द ही शुरू होगा।

मेले के पहले दिन ईष्ट रावल देवता की पूजा, स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी, झंडारोहण, मार्चपास, क्रॉस-कंट्री दौड़, बालक-बालिकाओं की दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता, शिशु प्रदर्शनी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।

हटवाल और मैखुरी सम्मानित
समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार हरीश मैखुरी को गोविंद प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान तथा शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. नंद किशोर हटवाल को पंडित महेशनंद नौटियाल शिक्षा एवं साहित्य प्रसार सम्मान से सम्मानित किया।

You Might Also Like

उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी

परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान

MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा

TAGGED: and stadium construction to boost regional connectivity and development., announces a new 18-seater heli service, parking facilities, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami inaugurates the historic Gauchar Fair
Web Editor November 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दुबई से भारत लाया गया 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का  आरोपी गैंगस्टर जगदीश पुनेठा
Next Article पौड़ी में जंगल में घास लेने गई वृद्धा को गुलदार ने बनाया निवाला,  दहशत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
उत्तराखंड July 26, 2026
परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड July 26, 2026
MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड July 26, 2026
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड July 25, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
  • परमवीर चक्र विजेताओं को अब दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि, कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान
  • MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
  • उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
  • कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,460)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,321)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,821)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,751)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,557)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?