By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पौड़ी में जंगल में घास लेने गई वृद्धा को गुलदार ने बनाया निवाला,  दहशत
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पौड़ी में जंगल में घास लेने गई वृद्धा को गुलदार ने बनाया निवाला,  दहशत
उत्तराखंड

पौड़ी में जंगल में घास लेने गई वृद्धा को गुलदार ने बनाया निवाला,  दहशत

Web Editor
Last updated: 2025/11/20 at 4:21 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Elderly Woman Killed by Leopard in Pauri’s Koti Village | Panic in Region, Forest Team Deployed

पौड़ी, 20 नवंबर 2025 : पहाड़ों में मानव–वन्यजीव संघर्ष लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। खासकर गुलदार और भालू के बढ़ते हमलों ने ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला दी है। ताजा घटना पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव की है, जहां गुरुवार सुबह घास लेने गई एक वृद्धा पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 62 वर्षीय गिन्नी देवी रोज की तरह गांव के नज़दीकी जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। घटना स्थल पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार वन क्षेत्र की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल गिन्नी देवी को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव के पूर्व प्रधान जगमोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है, लेकिन वन विभाग की कार्रवाई पर्याप्त नहीं दिख रही। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इधर, पौड़ी रेंज के रेंजर दिनेशचंद्र नौटियाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर भेज दी गई है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

पौड़ी में तीन माह में तीन को मार चुका है गुलदार
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक लगातार बढ़ रहा है। सितंबर से अब तक गुलदार तीन लोगों को मौत के घाट उतार चुका है, जबकि छह से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। हालात ऐसे हैं कि सूरज ढलने के बाद लोगों ने खुद ही गांवों में अघोषित कर्फ्यू लागू कर लिया है।

You Might Also Like

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

TAGGED: A 62-year-old woman collecting grass in Koti village of Pauri district was killed in a leopard attack, triggering panic among locals. Forest officials have increased patrolling as villagers demand relief from the rising leopard menace
Web Editor November 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गौचर के लिए 18 सीटर हेली सेवा जल्द 
Next Article एंगलिंग में मछलियों पर क्रूरता का मामला : हाई कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार से मांगा जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,109)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,501)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,285)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?