By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मोरी के फिताड़ी गांव में आधी रात भीषण अग्निकांड, 12 परिवार बेघर; मकान और अन्न भंडार जलकर खाक
Share
Notification Show More
Latest News
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड
उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मोरी के फिताड़ी गांव में आधी रात भीषण अग्निकांड, 12 परिवार बेघर; मकान और अन्न भंडार जलकर खाक
उत्तराखंड

मोरी के फिताड़ी गांव में आधी रात भीषण अग्निकांड, 12 परिवार बेघर; मकान और अन्न भंडार जलकर खाक

Web Editor
Last updated: 2026/03/25 at 1:56 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Massive Fire in Mori Uttarkashi Leaves 12 Families Homeless, Houses Gutted

पुरोला, 25 March 2026। उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड स्थित फिताड़ी गांव में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से पूरा गांव दहल उठा। रात करीब 12:30 बजे भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में छह रिहायशी मकान और छह अन्न भंडार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जिससे 12 परिवारों की छत छिन गई और उनकी पूरी गृहस्थी राख में बदल गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत एक मकान से हुई, जिसका संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लकड़ी के मकानों की अधिकता के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आधी रात के समय लोग गहरी नींद में थे, ऐसे में अचानक मची अफरा-तफरी के बीच ग्रामीण किसी तरह घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया। क्षेत्रीय विधायक ने भी तुरंत अधिकारियों से संपर्क कर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए और स्वयं टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। सूचना पर फायर सर्विस मोरी और पुरोला, पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने भी पूरी रात आग बुझाने और राहत कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
आग इतनी भीषण थी कि उस पर तुरंत काबू पाना संभव नहीं हो सका। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तड़के करीब चार से पांच बजे के बीच आग पर नियंत्रण पाया जा सका। तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, जरूरी दस्तावेज और दैनिक उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह जल चुकी थीं, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
इस हादसे में तीन मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई, जो ग्रामीणों के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रभावित परिवार
इस आगजनी में प्रेम सिंह, कुंदन सिंह, रविंद्र सिंह, उमराल सिंह, तिलक सिंह, नौनियाल सिंह, ताजम देई, दुधकली देवी, वीरेंद्र सिंह, सुविंद्रा, मोहन सिंह और जनक सिंह के परिवार प्रभावित हुए हैं। सभी परिवार फिलहाल अस्थायी आश्रयों में रहने को मजबूर हैं और उन्हें तत्काल राहत व पुनर्वास की आवश्यकता है।
प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी ने मौके का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री, भोजन, कपड़े और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने और स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

You Might Also Like

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 

पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का

उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

TAGGED: A midnight fire in Fitaadi village of Mori, leaving 12 families homeless. Short circuit suspected as cause., Uttarkashi destroyed multiple houses and grain stores
Web Editor March 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 400 करोड़ की योजनाओं से बदलेगी दून की तस्वीर
Next Article छात्र गुटों की हिंसक झड़प में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड June 23, 2026
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड June 23, 2026
उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026

Recent Posts

  • टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
  • पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
  • उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,282)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,145)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,637)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,564)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,398)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?