By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 400 करोड़ की योजनाओं से बदलेगी दून की तस्वीर
Share
Notification Show More
Latest News
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड
उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > 400 करोड़ की योजनाओं से बदलेगी दून की तस्वीर
उत्तराखंड

400 करोड़ की योजनाओं से बदलेगी दून की तस्वीर

Web Editor
Last updated: 2026/03/24 at 2:33 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dhami Launches ₹400 Crore Development Projects in Dehradun, 74 Schemes Unveiled

देहरादून, 24 March 2026 । राजधानी देहरादून को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं की सौगात दी। परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 302.42 करोड़ की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण और 99.44 करोड़ की 33 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इन योजनाओं का केंद्र शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। खासकर सीवर नेटवर्क, जल निकासी व्यवस्था, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। नमामि गंगे परियोजना के तहत सपेरा बस्ती में एसटीपी निर्माण, आराघर से मोथरोवाला तक सीवर लाइन और सहारनपुर चौक से पथरीबाग तक ट्रंक सीवर लाइन जैसे कार्य दून की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देंगे।
इंदिरानगर, ओम सिटी और आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी और सीवरेज सुधार से जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है। चमन विहार समेत कई इलाकों में सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त कर शहर की साफ-सफाई और स्वास्थ्य मानकों को बेहतर बनाया जा रहा है।
सरकार ने ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों को भी योजनाओं में शामिल किया है। चकराता, कालसी और विकासनगर में नहरों के पुनर्निर्माण, बाढ़ सुरक्षा और सड़क विकास कार्य शुरू किए गए हैं, जिससे खेती, यातायात और आपदा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।
सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए डोईवाला, ऋषिकेश और विकासनगर क्षेत्रों में मार्गों के चौड़ीकरण और सुधार कार्य तेजी से होंगे। इससे यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य देहरादून को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी कर आम जनता को शीघ्र लाभ पहुंचाया जाएगा।

 

: स्वास्थ्य और शिक्षा को भी मिला बढ़ावा
सेलाकुई में 100 बेड के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना, छिद्दरवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कई इंटर कॉलेजों में नए भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही चंदरनगर में पोस्टमार्टम हाउस और शीत श्रृंखला केंद्र का निर्माण स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगा।

 

: प्रमुख परियोजनाएं
लोकार्पण
सपेरा बस्ती में एसटीपी निर्माण (₹7898.74 लाख)
आराघर चौक से मोथरोवाला तक सीवर लाइन (₹2846 लाख)
सहारनपुर चौक से पथरीबाग तक सीवर (₹1903.59 लाख)
इंदिरानगर जल निकासी पुनर्गठन योजना (₹1860.04 लाख)
इंदिरानगर में एसटीपी निर्माण (₹754.28 लाख)

 

शिलान्यास
साकेत कॉलोनी, कैनाल रोड सीवरेज योजना (₹905.20 लाख)
सेरकी में बांदल नदी बाढ़ सुरक्षा योजना (₹385.78 लाख)
घन्तु का सेरा में बाढ़ सुरक्षा कार्य (₹288.75 लाख)
सुसवा नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य (₹497 लाख)

You Might Also Like

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 

पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का

उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

TAGGED: and healthcare development., focusing on infrastructure, roads, sewer systems, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami inaugurates and lays foundation for 74 projects worth ₹400 crore in Dehradun
Web Editor March 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, लैंड जिहाद पर सख्त रुख जारी रहेगा
Next Article मोरी के फिताड़ी गांव में आधी रात भीषण अग्निकांड, 12 परिवार बेघर; मकान और अन्न भंडार जलकर खाक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड June 23, 2026
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड June 23, 2026
उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026

Recent Posts

  • टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
  • पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
  • उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,282)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,145)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,637)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,564)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,398)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?