By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
उत्तराखंड
चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
उत्तराखंड
आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
उत्तराखंड
उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
उत्तराखंड

चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत

Web Editor
Last updated: 2026/03/26 at 2:50 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Leopard Attack in Champawat Tourist Camp, Sikkim Tourist Injured

चंपावत, 26 March 2026:  नेपाल सीमा से सटे पंचेश्वर क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की बढ़ती गतिविधियों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा घटना में एक गुलदार ने रीवर ट्रेल टूरिस्ट कैंप में घुसकर सिक्किम के गंगटोक निवासी 47 वर्षीय पर्यटक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मंगलवार शाम हुई इस घटना के दौरान बताया जा रहा है कि गुलदार कैंप के आसपास पहले से ही मंडरा रहा था। कैंप संचालकों के अनुसार, दिन में उसने कई टेंटों को नुकसान पहुंचाया और शोर मचाने पर भाग गया, लेकिन बाद में वह चुपचाप कैंप परिसर के शौचालय में छिप गया। इसी दौरान जब पर्यटक वहां पहुंचा, तो गुलदार ने अचानक हमला कर दिया।
घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह गुलदार को भगाया, जिसके बाद वह युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घायल को तत्काल लोहाघाट उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल चंपावत रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक के चेहरे और शरीर पर गहरे घाव हैं, हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में वन विभाग की टीम भी मौजूद थी। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी के साथ-साथ भय भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार पिछले कई दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहा है और आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में पुल्ला क्षेत्र में एक शवयात्रा के दौरान भी गुलदार ने हमला करने की कोशिश की थी। इसके अलावा तीन दिन पहले लोहाघाट के धौनी-शिलिंग डकला गांव में एक महिला पर हमले की घटना भी सामने आ चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से सीमांत क्षेत्र में दहशत गहरा गई है।
वन विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से क्षेत्र में पांच ट्रैप कैमरे और एक पिंजरा लगाया गया है, साथ ही गश्त भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाने की अपील की है।
रेंजर ने बताया कि घायल पर्यटक को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, स्थानीय लोग जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

You Might Also Like

उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली

आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 

उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश

चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

TAGGED: A leopard entered a tourist camp in Champawat’s Pancheswar area and attacked a tourist from Sikkim, leaving him seriously injured. Forest department steps up action.
Web Editor March 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
Next Article उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
उत्तराखंड March 26, 2026
चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
उत्तराखंड March 26, 2026
आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
उत्तराखंड March 26, 2026
उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
उत्तराखंड March 26, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
  • चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
  • आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
  • उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,062)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,963)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,458)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,325)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,246)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?