By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
Share
Notification Show More
Latest News
50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
उत्तराखंड
शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
उत्तराखंड
उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
उत्तराखंड
ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 
उत्तराखंड
जुलाई में पूरा होगा अपने घर का सपना, लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे फ्लैट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
उत्तराखंड

युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश

Web Editor
Last updated: 2026/04/26 at 6:54 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून/गुरुग्राम, 27 April 2026 । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम में आयोजित AWPL के भव्य “विजय पर्व” कार्यक्रम में युवाओं को “जॉब सीकर” से आगे बढ़कर “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बदलते भारत में रोजगार खोजने के बजाय रोजगार सृजन की सोच ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है, और डायरेक्ट सेलिंग मॉडल इस दिशा में प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि AWPL जैसे संस्थान डायरेक्ट सेलिंग के जरिए न केवल गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं, बल्कि लाखों युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दे रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता नए युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश में युवाओं को “जॉब सीकर” के बजाय “जॉब क्रिएटर” बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। “स्टार्टअप इंडिया”, “मेक इन इंडिया”, “स्किल इंडिया” और “डिजिटल इंडिया” जैसी योजनाओं ने इस सोच को मजबूती दी है, जिससे भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।
उन्होंने मातृशक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि डायरेक्ट सेलिंग प्लेटफॉर्म महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रहे हैं। आज महिलाएं न केवल परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में भी निवेश और विकास की रफ्तार तेज हुई है। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिनमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके हैं। राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और स्टार्टअप्स की संख्या 700 से बढ़कर 1750 से अधिक हो गई है।
उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि “हाउस ऑफ हिमालयाज” जैसे प्रयास स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं। इसके जरिए प्रदेश की लाखों महिलाएं “लखपति दीदी” बनकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, और सभी को इस दिशा में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

You Might Also Like

50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर

शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत

उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि

ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 

जुलाई में पूरा होगा अपने घर का सपना, लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे फ्लैट

TAGGED: CM Pushkar Singh Dhami Urges Youth to Become Job Creators at AWPL Event
Web Editor April 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
Next Article एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
उत्तराखंड June 19, 2026
शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
उत्तराखंड June 18, 2026
उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
उत्तराखंड June 18, 2026
ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 
उत्तराखंड June 17, 2026

Recent Posts

  • 50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
  • शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
  • उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
  • ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 
  • जुलाई में पूरा होगा अपने घर का सपना, लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे फ्लैट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,264)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,125)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,623)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,546)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,385)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?