By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
Share
Notification Show More
Latest News
मौसम अलर्ट ,गुरुवार को देहरादून में स्कूल बंद
उत्तराखंड
विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क
उत्तराखंड
SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
उत्तराखंड
मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
उत्तराखंड
दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
उत्तराखंड

उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि

Web Editor
Last updated: 2026/06/18 at 5:10 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 19 June 2026। उत्तराखंड के हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान कार्य के लिए समान वेतन के लाभ की पात्रता तिथि को बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई। अब 15 अगस्त 2024 तक उपनल के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को भी इस व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।
सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में कुल 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि पहले समान वेतन के लिए कटऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 निर्धारित थी। इसके कारण इसके बाद नियुक्त हुए हजारों कर्मचारी इस लाभ से वंचित रह गए थे। लंबे समय से कर्मचारी संगठन कटऑफ तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
सरकार का यह निर्णय उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रम में लिया गया है। बताया गया कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के 20 अप्रैल 2026 के आदेश तथा सुप्रीम कोर्ट के 15 अक्टूबर 2024 के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पात्रता की पूर्व निर्धारित तिथि में संशोधन किया गया है। इससे बड़ी संख्या में ऐसे कर्मचारी लाभ के दायरे में आएंगे जो पिछले कुछ वर्षों में उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में नियुक्त हुए हैं।
राज्य के विभिन्न विभागों में वर्तमान में 20 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, लोक निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। कर्मचारी संगठनों ने कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताया है। उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों के बीच व्याप्त असंतोष कम होगा और कार्यस्थलों पर सकारात्मक माहौल बनेगा।
बॉक्स: 12 साल की सेवा पर पहले मिला था समान वेतन का लाभ
समान कार्य-समान वेतन का मुद्दा पिछले कई वर्षों से अदालतों और सरकार के बीच चर्चा का विषय रहा है। इससे पहले राज्य सरकार ने 12 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके उपनल कर्मियों को समान वेतन का लाभ देने संबंधी शासनादेश जारी किया था। हालांकि कर्मचारी संगठनों ने इसे पर्याप्त नहीं मानते हुए कटऑफ तिथि बढ़ाने की मांग जारी रखी। अब सरकार के नए फैसले को उसी मांग की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
बॉक्स: अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली को भी मिली मंजूरी
कैबिनेट ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के आयोजन को भी मंजूरी प्रदान की है। प्रस्तावित रैली में करीब 50 अंतरराष्ट्रीय कारों के भाग लेने की संभावना है। राज्य के दुर्गम और खूबसूरत हिमालयी मार्गों पर आयोजित होने वाली यह रैली साहसिक पर्यटन को नई पहचान देने के साथ उत्तराखंड की वैश्विक पर्यटन छवि को भी मजबूत करेगी।

You Might Also Like

मौसम अलर्ट ,गुरुवार को देहरादून में स्कूल बंद

विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क

SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा

मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें

दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार

TAGGED: Uttarakhand Cabinet Extends Equal Pay Benefit for UPNL Employees Till August 2024
Web Editor June 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 
Next Article शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मौसम अलर्ट ,गुरुवार को देहरादून में स्कूल बंद
उत्तराखंड August 5, 2026
विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क
उत्तराखंड August 5, 2026
SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
उत्तराखंड August 5, 2026
मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
उत्तराखंड August 5, 2026

Recent Posts

  • मौसम अलर्ट ,गुरुवार को देहरादून में स्कूल बंद
  • विकासनगर में एमडीडीए की नई टाउनशिप का रास्ता साफ, जमीन का भू-उपयोग बदलेगा बिना शुल्क
  • SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
  • मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
  • दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,758)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,609)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,105)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,032)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,832)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?