By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में जमीन तलाश रहे ऋषभ पंत ने सीएम धामी से मांगी मदद
Share
Notification Show More
Latest News
दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग 
उत्तराखंड
उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड
300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में जमीन तलाश रहे ऋषभ पंत ने सीएम धामी से मांगी मदद
उत्तराखंड

उत्तराखंड में जमीन तलाश रहे ऋषभ पंत ने सीएम धामी से मांगी मदद

Web Editor
Last updated: 2026/08/08 at 4:41 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 08 August 2026। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में अपना घर बनाकर पहाड़ लौटना चाहते हैं, लेकिन जमीन खरीदने की प्रक्रिया उनके लिए मुश्किल बनी हुई है। करीब तीन साल से उत्तराखंड में जमीन तलाश रहे पंत को अब तक सफलता नहीं मिली है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है।

ऋषभ पंत ने मुख्यमंत्री धामी को टैग करते हुए अपनी पोस्ट में बताया कि वह दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करना चाहते हैं। इसके लिए वह लंबे समय से ऐसी जमीन की तलाश कर रहे हैं, जहां वह अपना घर बना सकें। पंत ने कहा कि जमीन खरीदने की प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता नहीं होने के कारण उनके लिए यह अनुभव किसी ‘नाइटमेयर’ यानी बुरे सपने जैसा बन गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने की प्रक्रिया को समझने और इसे आगे बढ़ाने में मदद की अपील की। पंत ने यह भी साफ किया कि वह सरकार से मुफ्त जमीन या किसी तरह का उपहार नहीं चाहते। उनका कहना है कि वह नियमानुसार और सरकारी दरों पर जमीन खरीदना चाहते हैं। वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटने के साथ ही उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

उत्तराखंड में ही बसना चाहते हैं पंत

पंत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। अब वह अपनी मातृभूमि में अपना पहला घर बनाना चाहते हैं। हालांकि, जमीन खरीदने की प्रक्रिया को लेकर उन्हें अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आगे की कार्रवाई किस तरह की जाए।

सीएम धामी ने तत्काल लिया संज्ञान

ऋषभ पंत की पोस्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने पंत को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि उनकी शानदार उपलब्धियों ने देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को ऋषभ पंत से संपर्क करने और नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अब मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पंत के उत्तराखंड में अपना घर बनाने का सपना कितनी जल्दी पूरा होता है, इस पर नजर रहेगी।

You Might Also Like

दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग 

उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान

उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन

300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत

TAGGED: Rishabh Pant Seeks CM Dhami’s Help to Buy Land in Uttarakhand
Web Editor August 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MDDA : अवैध प्लाटिंग पर बड़ा प्रहार, 15 बीघा तक की कॉलोनी पर चला बुलडोजर
Next Article उत्तराखंड में होगा  20 नई चोटियों का पर्यावरणीय ऑडिट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग 
उत्तराखंड October 8, 2026
उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
उत्तराखंड October 7, 2026
उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 7, 2026

Recent Posts

  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग 
  • उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
  • उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,583)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,516)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (6,081)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,920)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,850)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?