By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नौ वर्षों में हुए विकास के अभूतपूर्व काम : धामी
Share
Notification Show More
Latest News
दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
उत्तराखंड
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
देश-विदेश
डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश
हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > नौ वर्षों में हुए विकास के अभूतपूर्व काम : धामी
Uncategorized

नौ वर्षों में हुए विकास के अभूतपूर्व काम : धामी

Web Editor
Last updated: 2023/06/15 at 11:16 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : महा जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत जाखन, देहरादून में आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ कार्यक्रम में जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले 9 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति पहले कभी नहीं दिखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने मोदी पर अपना भरोसा जताया था। आज जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की ’’समृद्धि रूपी’’ रेल गाड़ी को ’’विकास रूपी पटरियों’’ पर तेजी से दौड़ाने का कार्य किया है। इन नौ वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक, निःशुल्क खाद्यान्न से लेकर निशुल्क इलाज तक, किसानों के विकास से लेकर गरीबों के आवास तक, सेना के आधुनिकीकरण से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तक, प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन पहुंचाने से लेकर हथियार और मोबाइल उत्पादन तक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। पहले भारत दवाओं और टीकों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहता था। कोरोना काल में मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने कोविड के दो स्वदेशी टीके न केवल विकसित किए बल्कि कई देशों को इनकी आपूर्ति भी की। केन्द्र सरकार ने 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि देश में करीब 50 करोड़ जनधन खाते गरीबों के लिए खोले गए। इन नौ वर्षों में नौ करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन गरीबों को दिए गए। धारा 370 की समाप्ति, अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण, बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान और केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण ये कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिनको आने वाली पीढ़ियां भी हमेशा याद रखेंगी। आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 01 लाख 81 हजार गरीब परिवारों को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिये जा रहे हैं। प्रदेश की महिलाओं के लिये क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना हो, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करना हो, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाना हो, देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाना हो, आंदोलनकारियों को आरक्षण देना हो या फिर हाल ही में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे प्रदेश के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति देने के लिए उठाए गए कदम हों, इन सभी महत्वपूर्ण कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। आज प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में देश में विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वजह से वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान मिली है। उनको विदेशों में जो सम्मान मिल रहा है, वह हर भारतवासी का सम्मान है। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, जबरन धर्मान्तरण को रोकने के लिए सख्त कानून जैसे लिए गये निर्णयों की पूरे देश में सराहना हो रही है। महिलाओं, किसानों एवं युवाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य में अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्‍तराखंड में जियो थर्मल क्षेत्र में संभावनाओं पर काम कर रही सरकार : मुख्‍यमंत्री

पूर्ण युद्ध विराम की घोषणा के कुछ देर बाद ही ईरान का इजराइल पर हमला, तीन की मौत

तय समय पर उत्‍तराखंड पहुंचा मानसूून

देर रात सरकार ने बदले कई आइएएस और पीसीएस अफसरों के दायित्‍व

ईरान ने खारिज की अमेरिका की बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा गुड लक

TAGGED: meeting of cm
Web Editor June 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसजीआरआर की टाॅपर शगुन गहलोत ने नीट परीक्षा में किया स्टेट में टाॅप
Next Article केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में योग सप्ताह का शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
उत्तराखंड July 1, 2025
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
देश-विदेश July 1, 2025
डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड July 1, 2025
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश July 1, 2025

Recent Posts

  • दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
  • अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
  • डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
  • रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
  • हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,570)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,515)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,022)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,819)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,740)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?