By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: वन्‍य जीवों के हमले में मृत्‍यु पर राहत राशि चार से बढाकर छह लाख करनेे का प्रस्‍ताव कैबिनेट में आएगा, बंदरों के बध्‍याकरण का लक्ष्‍य दोगुना होगा
Share
Notification Show More
Latest News
आधी रात बारिश-भूस्खलन के बीच चला रेस्क्यू, 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड
देहरादून के निजी अस्पताल मे एसी ब्लास्ट से लगी आग, वेंटिलेटर पर भर्ती महिला जिंदा जली
उत्तराखंड
चार साल में बदला उत्तराखंड का चेहरा, विकास की नई इबारत लिख रही धामी सरकार
उत्तराखंड
अब ‘नॉलेज’ भी होगी GDP का हिस्सा!
उत्तराखंड
हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > वन्‍य जीवों के हमले में मृत्‍यु पर राहत राशि चार से बढाकर छह लाख करनेे का प्रस्‍ताव कैबिनेट में आएगा, बंदरों के बध्‍याकरण का लक्ष्‍य दोगुना होगा
Uncategorized

वन्‍य जीवों के हमले में मृत्‍यु पर राहत राशि चार से बढाकर छह लाख करनेे का प्रस्‍ताव कैबिनेट में आएगा, बंदरों के बध्‍याकरण का लक्ष्‍य दोगुना होगा

Web Editor
Last updated: 2023/08/04 at 9:22 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या को दूर करने के लिए फोकस्ड होकर काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बंदरों के बंध्याकरण के लक्ष्य को दोगुना करने के साथ ही इनका प्रैक्टिकल समाधान प्रस्तुत करने को कहा। मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष राहत राशि का वितरण 15 दिनों में सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। वन्यजीवों के हमले में किसी व्यक्ति की मृत्यु पर राहत राशि को 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रूपए करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द कैबिनेट में लाया जाए।

मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष को कम किए जाने की दृष्टी से आवश्यक कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा वनों के समीप गांव में सोलर लाइट लगाए जाने, पब्लिक अवेयरनेस, पर्याप्त मात्रा में वन कर्मियों की नियुक्ति के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन स्थानों पर मानव वन्यजीव संघर्ष अधिक होते हैं ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए। ताकि लोगों को पहले चेतावनी दी जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बायो फेंसिंग पर कार्य किया जाए। इको टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ टूरिज्म और बायो फेंसिंग को बोर्ड की बैठक का नियमित एजेंडा बनाया जाए।मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड वाइल्डलाइफ हेल्पलाइन का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने बाघों की संख्या में उत्तराखंड के तीसरे स्थान पर रहने पर बधाई देते हुए कहा कि इसमें स्थानीय लोग बधाई के विशेष पात्र हैं। राज्य के क्षेत्रफल को देखते हुए महत्तवपूर्ण उपलब्धि है। वाइल्ड लाइफ टूरिज्म की दृष्टि से इसका व्यापक प्रचार किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे समय से लंबित टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन भी शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स बनाकर युवाओं को इससे जोड़ा जाए। वनों से लगे ग्रामीण इलाकों के लोगों की वन्यजीव संरक्षण में अहम भूमिका होती है। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक भी किया जाए, समय-समय पर वन्यजीव रेस्क्यू एवं रैपिड एक्शन फोर्स की ट्रेनिंग भी लोगो को दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौरासी कुटिया को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को टाइम बाउंड तरीके से काम करना होगा। इसमें विलंब होने पर जिम्मेदारी तय की जायेगी। निर्णयों की क्रियान्विति तभी सम्भव है जब सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के निर्देश पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 का संशोधन 2022 लाया गया है। इसके अनेक प्रावधान उत्तराखंड के हित में है। इसकी जानकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूर होनी चाहिए।

बैठक में बताया गया कि मानव वन्यजीव संघर्ष निवारण प्रकोष्ठ और उत्तराखंड मानव वन्यजीव संघर्ष निवारण निधि की स्थापना की गई है। प्रकोष्ठ के अंतर्गत उत्तराखंड वन्यजीव हेल्पलाइन की भी स्थापना की गई है।

मानव वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली का संशोधित प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें पूर्व में दी जा रही अनुग्रह राशि को बढ़ाने के साथ ही ततैया और मधुमक्खी से मनुष्य की मृत्यु पर भी अनुग्रह राशि का प्रावधान किया गया है।

बैठक में केबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक सुश्री रेणु बिष्ट, श्रीमती राम सिंह कैड़ा, मुख्य सचिव श्री एस एस संधु, डीजीपी श्री अशोक कुमार, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक सहित राज्य वन्य जीव बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे

You Might Also Like

किशोरी को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’

केदारनाथ के कपाट खुलते ही शिखर पर आस्था, उमड़े भक्त सीएम ने किए दर्शन

यूट्यूब चैनल की भ्रामक खबर पर कार्रवाई की मांग, अस्पताल करेगा 5 करोड़ का मानहानि दावा

यमुनोत्री रोपवे परियोजना का एलाइनमेंट बदलने की तैयारी

TAGGED: uttrakhand wild life board meeting
Web Editor August 4, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसपी उत्‍तरकाशी ने मातहतों को दिए बरसात में सतर्क रहने के निर्देश
Next Article रक्षाबंधन पर उत्‍तराखंड परिवहन निगम में फ्री सफर कर सकेंगी बहनें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आधी रात बारिश-भूस्खलन के बीच चला रेस्क्यू, 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड May 20, 2026
देहरादून के निजी अस्पताल मे एसी ब्लास्ट से लगी आग, वेंटिलेटर पर भर्ती महिला जिंदा जली
उत्तराखंड May 20, 2026
चार साल में बदला उत्तराखंड का चेहरा, विकास की नई इबारत लिख रही धामी सरकार
उत्तराखंड May 19, 2026
अब ‘नॉलेज’ भी होगी GDP का हिस्सा!
उत्तराखंड May 19, 2026

Recent Posts

  • आधी रात बारिश-भूस्खलन के बीच चला रेस्क्यू, 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
  • देहरादून के निजी अस्पताल मे एसी ब्लास्ट से लगी आग, वेंटिलेटर पर भर्ती महिला जिंदा जली
  • चार साल में बदला उत्तराखंड का चेहरा, विकास की नई इबारत लिख रही धामी सरकार
  • अब ‘नॉलेज’ भी होगी GDP का हिस्सा!
  • हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,193)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,056)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,564)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,447)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,335)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?