By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: माॅर्डन इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी तकनीकों ने आसान किया गम्भीर बीमारियों का उपचार
Share
Notification Show More
Latest News
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग 
उत्तराखंड
उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > माॅर्डन इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी तकनीकों ने आसान किया गम्भीर बीमारियों का उपचार
उत्तराखंड

माॅर्डन इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी तकनीकों ने आसान किया गम्भीर बीमारियों का उपचार

Web Editor
Last updated: 2023/08/26 at 1:50 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : माॅर्डन इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी तकनीकों ने गम्भीर बीमारियों के उपचार को आसान बना दिया है। इन माॅर्डन तकनीकों ने मेडिकल साइंस व डाॅक्टरों के सामने उपचार की नई राहें बना दी हैं। इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी के द्वारा बिना चीरफाड किए कई गम्भीर बीमारियों का उपचार सम्भव है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (सी.एम.ई.) में आयोजित विशेषज्ञों ने यह बात कही।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के रेडियो डाइगनोसिस एण्ड इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी विभाग की ओर से एक दिवसीय सीएमई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ आर.के.वर्मा, उप प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा, उप प्राचार्य पूनीत ओहरी, विशिष्ट अतिथि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सीएमई में विशेषज्ञ वक्ताओं ने इंटरनेशनल रेडियोलाॅजी की एडवांस तकनीकों पर मंथन किया। सीएमई में श्री महंत इन्दिरेश के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डाॅ पंकज अरोड़ा, कैंसर विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ पंकज कुमार गर्ग, वरिष्ठ नैफ्रोलाॅजिस्ट डाॅ आलोक कुमार, डाॅ सीमा आचार्य, डाॅ जगदीश रावत, डाॅ अरविंद मक्कड़ ने पैनलिस्ट की भूमिका निभाई।

सीएमई के आयोजक व रेडियो डाइगनोसिस एण्ड इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी विभाग की इंटरवेंशनल शाखा के प्रमुख डाॅ प्रशांत शारडा ने कहा कि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर माॅर्डन इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी में बहुत काम हो रहा है। सीएमई के माध्यम से युवा डाॅक्टरों को नवीन आधुनिक माॅर्डन इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी तकनीकों को जानने व समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डाॅ राहित शर्मा व डाॅ महेन्द्र बिंद ने सीएमई में प्रतिभाग करने वाले सभी डाॅक्टरों व स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभी विभागों के डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में प्रदेश की पहली एंडो वैक्स्क्यूलर इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी ओपीडी का शुभारंभ

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने अस्पताल में एक और नई एंडो वैक्स्क्यूलर इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी ओपीडी का शुभारंभ किया। एंडो वैक्स्क्यूलर इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी में वैस्क्यूलर समस्याओं, खून की नसों की बीमारियों की जाॅच व उपचार, वैरीकोज वेन, नसों में खून का बहना, ब्लाॅक नसों को खोलना, लिवर सोरायसिस एवं लिवर कैंसर जैसी बीमारियों का परामर्श व उपचार किया जाएगा।

You Might Also Like

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग 

उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान

TAGGED: radiology technology
Web Editor August 26, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जनता की समस्‍याओं के समाधान में अनावश्‍यक विलंब करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
Next Article टिहरी में घर के आंगन से एक मासूम को उठा ले गया गुलदार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड October 8, 2026
दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग 
उत्तराखंड October 8, 2026
उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड October 7, 2026

Recent Posts

  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग 
  • उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,596)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,525)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (6,098)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,931)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,861)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?