By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: यमुनोत्री में टनल पार्किंग के लिए प्रारंभिक तौर पर तीन स्‍थान चिन्हित
Share
Notification Show More
Latest News
सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी
उत्तराखंड
अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी
उत्तराखंड
भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
उत्तराखंड
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
उत्तराखंड
भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > यमुनोत्री में टनल पार्किंग के लिए प्रारंभिक तौर पर तीन स्‍थान चिन्हित
उत्तराखंड

यमुनोत्री में टनल पार्किंग के लिए प्रारंभिक तौर पर तीन स्‍थान चिन्हित

Web Editor
Last updated: 2024/07/04 at 11:40 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तरकाशी : यमुनोत्री क्षेत्र में टनल पार्किंग के निर्माण की संभावनाओं की पड़ताल के लिए एनएचआईडीसीएल और जिला प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आज जानकीचट्टी क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण कर प्रारंभिक तौर पर तीन स्थानों को चिन्हित किया है।

चारधाम यात्रा को देखते हुए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में टनल पार्किंग बनाए जाने पर लंबे समय से विचार किया जा रहा था। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए संबंधित विभागों के साथ ही कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल को शुरूआती सर्वेक्षण, स्थल चयन व डीपीआर निर्माण की कार्रवाई तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने गत मई माह में एनएचआईडीसीएल के विशेषज्ञों के साथ गंगोत्री का दौरा कर टनल पार्किंग हेतु स्थल का चयन व स्थलीय निरीक्षण कर इस परियोजना की डीपीआर बनाने से पूर्व अलग-अलग विकल्पों के अलाईनमेंट प्रस्तुत करने को कहा था। गत दिन जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में गंगोत्री धाम में टनल पार्किंग के निर्माण के लिए प्रस्तावित एक एलाइनमेंट का अनुमोदन कर शासन को भेजे जाने का निर्णय लिया गया था। इसी बैठक में जिलाधिकारी ने यमुनोत्री क्षेत्र में भी टनल पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल तलाशे जाने हेतु तुरंत संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किए जाने की हिदायत दी थी।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशासन एवं एनएचआईडीसीएल के विशेषज्ञों ने आज जानकीचट्टी क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय जन-प्रतिनिधियों एवं तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधियों के साथ टनल पार्किंग निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा की और स्थानीय लोगों की राय ली। अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास की अगुवाई में इस संयुक्त निरीक्षण दल में उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विनीत रस्तोगी, एनएचआईडीसीएल के डीजीएम शादाब इमाम, साईट इंचार्ज पंकज रावत, जिओटेक्नीकल इंजीनियर व डीपीआर कंसलटेंट शुभम भट्ट, प्लानिंग मैनेजर शुभम राज आदि शामिल थे।

संयुक्त निरीक्षण टीम ने प्रारंभिक तौर पर जानकीचट्टी में लोनिवि अतिथि गृह के पास, यमुना मंदिर के निचले क्षेत्र में और जानकीचट्टी रोड शीर्ष के निकट तीन स्थानों को टनल पार्किंग के लिए संभावित स्थलों के तौर पर चिन्हित किया है। इन स्थानों का भूवैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से विस्तृत सर्वेक्षण कराकर टनल पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
इस दौरान स्थानीय प्रतिनिधि नारायणपुरी के प्रधान नितिन रावत, ज्योति प्रसाद उनियाल, पवन उनियाल आदि भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी

अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी

भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं

भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

TAGGED: char dham yatra yamunotri
Web Editor July 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रनाथ ट्रैक से लौट रहा ट्रैकर फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा, मौत
Next Article शिक्षा प्रणाली में हो गुणात्मक सुधार : मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी
उत्तराखंड November 13, 2026
अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी
उत्तराखंड November 13, 2026
भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
उत्तराखंड November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
उत्तराखंड November 12, 2026

Recent Posts

  • सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी
  • अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी
  • भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
  • बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
  • भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,645)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,394)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,818)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,319)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,898)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?