By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हरिद्वार में डकैती कांड में शामिल बदमाश मुठभेड़ में ढेर
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड
मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
उत्तराखंड
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट, प्रियंका मेहर और विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > हरिद्वार में डकैती कांड में शामिल बदमाश मुठभेड़ में ढेर
क्राइम

हरिद्वार में डकैती कांड में शामिल बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Web Editor
Last updated: 2024/09/16 at 2:59 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

हरिद्वार: श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। देर रात तक फरार बदमाश की तलाश चल रही थी।

बीते एक सितंबर को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर मोड़ स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में घुसकर दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से हरिद्वार पुलिस की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में डकैतों की तलाश कर रही थी।

इस बीच रविवार देर रात बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस को कुछ बदमाशों के बारे में सूचना मिली। एक टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उन्हें सरेंडर के लिए ललकारा। लेकिन बदमाशों ने हथियार डालने के बजाय पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला एएसपी सदर जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ नताशा समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मुठभेड़ की जानकारी लेते हुए एसएसपी ने तत्काल फरार बदमाश की तलाश में पुलिस को लगाया और घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक बदमाश की पहचान कराई जा रही है। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि वह बालाजी ज्वैलर्स शोरूम के डकैती में शामिल था। उसके फरार साथी की तलाश भी चल रही है।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: Criminal involved in robbery case killed in encounter in Haridwar
Web Editor September 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article छात्रा के साथ क्लास रूम में रेप का प्रयास
Next Article दून के प्रतिष्ठित स्कूल में छात्र के यौन शोषण मामले में मुख्यमंत्री ने डीजीपी को दिए कार्रवाई के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड April 19, 2026
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड April 19, 2026
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड April 19, 2026
मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
उत्तराखंड April 19, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
  • फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
  • मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट, प्रियंका मेहर और विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,114)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,000)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,505)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,381)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,290)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?