By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: फूड लाइसेंस पर चल रही नारकोटिक्स दवाओं की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
IMD का दूसरा मानसून पूर्वानुमान जारी, इस बार थम गयी Monsoon की रफ्तार 
उत्तराखंड
केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
उत्तराखंड
MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > फूड लाइसेंस पर चल रही नारकोटिक्स दवाओं की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार
Uncategorized

फूड लाइसेंस पर चल रही नारकोटिक्स दवाओं की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2024/12/06 at 11:21 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : जिन दवाओं को नारकोटिक्स एक्ट के तहत शामिल किया गया है और केमिस्ट भी बिना डॉक्टर के निर्देश से ऐसी दवाओं की बिक्री नहीं करते हैं, उनका निर्माण महज फूड लाइसेंस पर किया जा रहा था। सूचना पर औषधि विभाग, पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सहसपुर के लांघा रोड पर चल रही ग्रीन हर्बल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से 03 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि 02 फरार होने में सफल रहे। इस दौरान संयुक्त टीम ने फैक्ट्री से 1921 कैप्सूल/टैबलेट, सिरप आदि की 592 बोतलें और 342 खाली रैपर बरामद किए।

औषधि नियंत्रक ताजबर जग्गी के अनुसार सूचना मिली थी कि लांघा रोड पर हर्बल ग्रीन फैक्ट्री में नशे में प्रयोग के लिए दवाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए औषधि विभाग, दून पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने छापा मारा। पता चला कि हर्बल ग्रीन फैक्ट्री के पास फूड लाइसेंस है, जो वर्ष 2023 में प्राप्त किया गया था। जिन नारकोटिक्स दवाओं का वहां निर्माण किया जा रहा था, उसका लाइसेंस ही नहीं था। लिहाजा, फैक्ट्री और उसमें किया जा रहा निर्माण फर्जी माना जाएगा।

फर्जीवाड़े पर कार्रवाई करते हुए संजय कुमार (उम्र 39 वर्ष) निवासी ग्राम मुसकीपुर जिला सहारनपुर (हाल निवासी टीचर कालोनी सहसपुर), शिव कुमार (उम्र 36 वर्ष) हाल निवासी प्रगति विहार सेलाकुई और रहमान (उम्र 38 वर्ष) निवासी ग्राम भूसी जिला चंदौली (हाल निवासी परवल उमेदपुर) को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कन्हैया और ऋषभ की तलाश की जा रही है। सभी फैक्ट्री संचालक और पार्टनर की भूमिका में हैं।

संयुक्त टीम ने मौके से भारी मात्रा में दवा और उनके रैपर बरामद किए हैं। दवाओं को जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) भेजा जा रहा है। जहां उनमें प्रयुक्त सॉल्ट और अन्य तत्वों का परीक्षण किया जाएगा। नारकोटिक्स दवा बनाने के लिए प्रयुक्त उपकरण भी कब्जे में लिए गए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा, एफडीए विजिलेंस से जगदीश रतूड़ी, संजय सिंह नेगी समेत स्थानीय पुलिस और एएनटीएफ के कार्मिक शामिल रहे।

साइकोएक्टिव दवाओं के नाम पर चल रहा खेल होगा उजागर
जिन दवाओं का निर्माण फूड लाइसेंस पर चल रहा था, वह साइकोएक्टिव (मन प्रभावी) हैं और इनका अधिक सेवन व्यक्ति को नशे की हालत में ले आता है। नशे के विकल्प के रूप ऐसी दवाओं का चलन बढ़ रहा है। इस पूरे खेल को उजागर किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
ताजबर जग्गी, ड्रग कंट्रोलर

नेटवर्क का लगा रहे पता
यह रफजई फैक्ट्री करीब एक साल से संचालित की जा रही थी। यहां से अब तक कितनी खेप बेची और और उसे कहां खपाया गया, इसका ब्योरा जुटाया जा रहा है। यदि दवाओं को सामान्य केमिस्ट के यहां बेचा गया है तो उसे एकत्रित करवाया जाएगा। पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।

फर्जी दवा फैक्ट्री से बरामदगी
1-900 कैप्सूल Paracetamol Dicyclomine Hydrochloride & Tramadol hydrochloride Capsules
2- 694 टेबलेट Buprenorphine 2mg & Naloxone 0.5 mg Sublingual Tablets USP
3-327 टेबलेट Tramadol Hydrochloride 100mg
4-192 बोतल Syrup LYKAREX-TM Syrup 100 ml. व 400 भरी बोतलें बिना रैपर
5-31 खाली रैपर Buprenorphine 2mg & Naloxone 0.5 mg Sublingual Tablets के
6-311 खाली रैपर Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup XCOF-T Syrup 100 ml

You Might Also Like

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की होगी जांच 

अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा

किशोरी को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’

TAGGED: Narcotics drugs factory running on food license, three arrested
Web Editor December 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article निगम और निकाय कर्मियों को मिलेगा बोनस व बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
Next Article उत्‍तराखंड में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड May 30, 2026
IMD का दूसरा मानसून पूर्वानुमान जारी, इस बार थम गयी Monsoon की रफ्तार 
उत्तराखंड May 30, 2026
केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
उत्तराखंड May 29, 2026
MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड May 29, 2026

Recent Posts

  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • IMD का दूसरा मानसून पूर्वानुमान जारी, इस बार थम गयी Monsoon की रफ्तार 
  • केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
  • MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,220)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,082)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,584)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,481)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,352)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?