By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जनसेवा केंद्र में लूट की घटना का खुलासा, मुठभेड के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > जनसेवा केंद्र में लूट की घटना का खुलासा, मुठभेड के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
Uncategorizedक्राइम

जनसेवा केंद्र में लूट की घटना का खुलासा, मुठभेड के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2025/03/17 at 11:53 AM
Web Editor
Share
10 Min Read
SHARE

देहरादून :  देहरादून  के रायपुर क्षेत्र में जनसेवा केन्द्र में हुई लूट प्रकरण में पुलिस ने मुठभेड के बाद घटना के मास्टर माइंड दिलशाद सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त पुलिस मुठभेड में हुआ घायल हो गया है। दिलशाद का 05 वर्ष पूर्व लोन के सिलसिले में जनसेवा केन्द्र के मालिक से हुआ था परिचय। लोन के सिलसिले में अक्सर जनसेवा केन्द्र में था अभियुक्त का आना-जाना, जनसेवा केन्द्र में हर समय काफी नकदी उपलब्ध रहने की थी जानकारी। अभियुक्त दिलशाद द्वारा मुठभेड में घायल अभियुक्त साहिल के साथ मिलकर बनाई थी लूट की योजना।

11 मार्च को वादी अरूण पाल द्वारा थाना रायपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि उनका वाणी विहार भगत सिंह कालोनी में जनसेवा केन्द्र है, जहां से वह मनी ट्रांसफर का कार्य करते है। दिनांक 11-03-2025 को समय करीब 04ः00 बजे सांय 03 युवको द्वारा उनकी जनसेवा केन्द्र पर आकर उनसे तमंचे की नोक पर लगभग 02 लाख 50 हजार रू0 लूट लिये। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान वादी द्वारा भी घटना में लूटी गई रकम के 70 हज़ार ₹ होने की जानकारी दी गई थी।

दिनदहाड़े हुई लूट की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए फुटेजो से प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियो के हुलिए से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय किया गया। साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, इसके अतिरिक्त पूर्व में लूट की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा हाल में जेल से रिहा/जमानत पर छूटे अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन तथा सर्विलांस के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम को उक्त घटना में बिजनौर के गिरोह के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई तथा कुछ संदिग्ध मोबाइल नम्बर प्रकाश में आये, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा जनसेवा केन्द्र के मालिक के परिचित एक व्यक्ति दिलशाद पुत्र शफीक को आवश्यक पूछताछ हेतु चन्दन नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथियों के माध्यम से उक्त लूट की घटना को अजांम देने की जानकारी दी गई तथा बताया कि उक्त घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्त (1) साहिल तथा (2) कामिल घटना में लूटे गये माल में से अपना हिस्सा लेने आज बिजनौर से देहरादून आने वाले है।

उक्त सूचना पर अभियुक्तों की धर-पकड़ हेतु तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों की तलाश हेतु संघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। अभियुक्तों की तलाश के दौरान पुलिस टीम को दोनो अभियुक्तों के एक सफेद रंग की स्कूटी में ऋषिकेश से रानीपोखरी की ओर आने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर रानीपोखरी पुलिस द्वारा वीरपुर मोड पर चैकिंग के दौरान ऋषिकेश से आ रही सफेद रंग की स्कूटी को रूकने का इशारा किया गया, तो उक्त स्कूटी सवार दोनो व्यक्ति पुलिस टीम देखकर स्कूटी वापस मोडकर ऋषिकेश की ओर भाग गये, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अभियुक्तों पुलिस से बचने के लिये मंशा देवी मन्दिर से पहले जंगल की ओर कच्चे रास्ते पर भागे, जहां थोडा आगे जाने के बाद स्कूटी पत्थरो पर फिसल गई तथा दोनो अभियुक्त जंगल की ओर भाग गये, जिनमें से 01 अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में 01 अभियुक्त साहिल पुत्र यूनूस, निवासी मौहल्ला सासनगंज, थाना चॉदपुर, जिला बिजनौर के पैर तथा हाथ में गोली लग गई तथा दूसरा अभियुक्त अधेंरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घायल अभियुक्त को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा दूसरे अभियुक्त की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाते हुए अभियुक्त कामिल पुत्र कय्यूम, निवासी मौहल्ला शासनगंज, थाना चॉदपुर, जिला बिजनौर को घटना स्थल से कुछ दूरी पर जंगल से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड में घायल अभियुक्त के कब्जे से पुलिस टीम को चोरी की 01 स्कूटी, 01 देशी तंमचा तथा 04 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ विवरण –

पूछताछ में घटना के मास्टर मांइड अभियुक्त दिलशाद द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2012 में देहरादून आया था तथा तब से ही चन्दननगर में किराये पर रहकर खाने पीने का होटल चला रहा है। 05 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात वादी अरूण पाल के भाई मंजीत से हुई थी, जिसके द्वारा उसे 03 लाख रू0 का लोन दिलाने की बात कही थी तथा लोन के सिलसिले में अक्सर उसका मंजीत के जनसेवा केन्द्र में आना-जाना लगा रहता था। अभियुक्त साहिल तथा दिलशाद एक ही गावं के रहने वाले हैं तथा पूर्व से एक दूसरे के परिचित हैं। अभियुक्त दिलशाद को जानकारी थी कि मंजीत का लेन-देन का अच्छा कारोबार है तथा उसके जनसेवा केन्द्र में काफी नकदी रहती है, जिस पर दिलशाद द्वारा साहिल के साथ मिलकर मंजीत के जनसेवा केन्द्र में लूट की योजना बनाई तथा उक्त योजना के सम्बंध में साहिल ने अपने चाचा कामिल को बताया।

चूंकि साहिल के विरूद्ध दिल्ली में भी हत्या का अभियोग पंजीकृत था तथा उक्त अभियोग में वह अक्सर दिल्ली कोर्ट में पेशी पर आया-जाया करता था। इस दौरान कोर्ट में उसकी पहचान जहांगीरपुरी निवासी 02 अभियुक्तों मोहित तथा राहुल से हुई, जो अन्य अपराधों में पेशी पर कोर्ट में आते थे। अपनी इस योजना के सम्बन्ध में अभियुक्त साहिल द्वारा मोहित तथा राहुल को बताया तथा उन्हें भी जनसेवा केन्द्र में मोटा पैसा मिलने की बात बताते हुए अपने साथ योजना में शामिल कर लिया।

योजना के मुताबिक दिनांक 11-03-2025 को साहिल बिजनौर से तथा अभियुक्त मोहित तथा राहुल दिल्ली से आईएसबीटी देहरादून पहुंचे, जहाँ उनकी मुलाकात दिलशाद से हुई। आईएसबीटी से दिलशाद, मोहित को अपने साथ रेलवे स्टेशन तक लेकर आया, जहां मोहित द्वारा रेलवे स्टेशन के पास से ही घटना को अजांम देने के लिये 01 स्कूटी चोरी की तथा दोनो अभियुक्त अलग-अलग स्कूटियों से भगत सिंह कालोनी के पास पुल पर पहुंचे, जहां साहिल और राहुल उनका इंतजार कर रहे थे। उसके पश्चात अभियुक्त दिलशाद तीनों को मंजीत के जनसेवा केन्द्र की जानकारी देकर मौके से चला गया तथा तीनो अभियुक्तों द्वारा जनसेवा केन्द्र में जाकर मंजीत के भाई अरूण के साथ तंमचे की नोक पर लूट की घटना को अजांम दिया तथा मौके से अलग-अलग फरार हो गये। घटना में मिली 70 हजार रू0 की नकदी को अभियुक्तों द्वारा आपस में बांट लिया था, तथा अभियुक्त साहिल का हिस्सा दिलशाद के पास छोड दिया था। अभियुक्त कामिल को उक्त पूरी घटना की जानकारी थी तथा वह घटना के संबंध में किसी को न बताने के एवज में अपना हिस्सा लेने साहिल के साथ देहरादून आ रहा था, पर पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्तों राहुल और मोहित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को गैर प्रान्त रवाना किया गया है।

मुठभेड़ में घायल अभियुक्त साहिल के विरुद्ध दिल्ली में हत्या तथा बिजनौर में लूट के अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।

नोट :- घटना का अनावरण करने वाले पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000/- ₹ के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- साहिल पुत्र यूनूस, निवासी मौहल्ला सासनगंज, थाना चॉदपुर, जिला बिजनौर, उम्र 22 वर्ष (घायल)
2- मो0 दिलशाद पुत्र शफीक अहमद, निवासी ग्राम मसीद चॉदपुर, जिला बिजनौर, हाल पता- 110, चन्दननगर, थाना कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 26 वर्ष
3- कामिल पुत्र कय्यूम, निवासी मौहल्ला सासनगंज, थाना चॉदपुर, जिला बिजनौर, उम्र 50 वर्ष

You Might Also Like

यूट्यूब चैनल की भ्रामक खबर पर कार्रवाई की मांग, अस्पताल करेगा 5 करोड़ का मानहानि दावा

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

TAGGED: Robbery incident at Jan Seva Kendra revealed, three miscreants arrested after encounter Searc
Web Editor March 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड को लेकर बाइक रैली
Next Article मानव जीवन अमूल्य है, भक्ति में लीन होकर जीवन को सार्थक बनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,109)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,501)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,285)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?