By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्‍तराखंड के शहरों में किया जाएगा देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क का निर्माण
Share
Notification Show More
Latest News
कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
उत्तराखंड
हाईस्कूल में अक्षत अव्वल, इंटर में अक्षिता और सुशीला ने साझा किया पहला स्थान
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
Uncategorized
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्‍तराखंड के शहरों में किया जाएगा देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क का निर्माण
उत्तराखंड

उत्‍तराखंड के शहरों में किया जाएगा देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क का निर्माण

Web Editor
Last updated: 2025/03/30 at 4:22 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे स्टेडियम, देहरादून में राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर का अवलोकन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हाथीबड़कला से सर्वे स्टेडियम तक भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य स्थापना वर्ष के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य के शहरों में देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क का निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग की स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट कार्ड लिंकेज के चेक, लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट और कृषि यंत्र भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे है। प्रदेश में शहरों से लेकर सुदूर गांवों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य पूर्ण कर जल्द ही पहाड़ों में रेल का सपना साकार करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही, उड़ान योजना के माध्यम से देहरादून, अल्मोड़ा, उत्तराकाशी, गौचर और पिथौरागढ़ सहित प्रदेश के लगभग 12 नगरों के लिए हेली सेवाएँ प्रारंभ होने से राज्य की एयर कनेक्टिविटी मजबूत हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। साथ ही देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदी के ऊपर फोरलेन एलिवेटेड रोड का निर्माण करने की योजना भी तैयार की जा रही है। देहरादून में 1400 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। शहर में स्मार्ट स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। एक ओर जहां, शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है, वहीं निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आमजन के हित में सरकार के लिए गए फैसले देश में नजीर बन गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के साथ ही इन योजनाओं को प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य किया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए विभिन्न जागरुकता अभियान चलाने के साथ ही हमने लगभग सभी योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने का प्रय़ास किया है कि प्रदेश वासियों को घर बैठे ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

गौरतलब है कि सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देहरादून के साथ ही पूरे प्रदेश में जनपद, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में, एक ही स्थान पर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन और निस्तारण आदि की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस अवसर पर मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, दर्जधारी राज्य मंत्री डॉ. देवेंद्र भसीन, श्री कैलाश पंत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मसूरी श्रीमती मीरा सकलानी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You Might Also Like

कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका

मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन

हाईस्कूल में अक्षत अव्वल, इंटर में अक्षिता और सुशीला ने साझा किया पहला स्थान

वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय

आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़

TAGGED: Devbhoomi Silver Jubilee Park will be constructed in the cities of Uttarakhand
Web Editor March 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दून में किताबों की दुकान पर प्रशासन का छापा, गडबडियां आई सामने
Next Article राज्य में ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान शुरू, तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर फोकस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
उत्तराखंड April 25, 2026
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
उत्तराखंड April 25, 2026
हाईस्कूल में अक्षत अव्वल, इंटर में अक्षिता और सुशीला ने साझा किया पहला स्थान
उत्तराखंड April 25, 2026
चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
Uncategorized April 23, 2026

Recent Posts

  • कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
  • मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
  • हाईस्कूल में अक्षत अव्वल, इंटर में अक्षिता और सुशीला ने साझा किया पहला स्थान
  • चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
  • वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,126)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,011)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,518)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,391)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,300)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?