By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: weather :::: केदारनाथ यात्रा : मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन अलर्ट माेेड पर
Share
Notification Show More
Latest News
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील
उत्तराखंड
हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड
घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > weather :::: केदारनाथ यात्रा : मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन अलर्ट माेेड पर
उत्तराखंड

weather :::: केदारनाथ यात्रा : मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन अलर्ट माेेड पर

Web Editor
Last updated: 2025/05/05 at 3:04 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में तेजी से बदलते मौसम को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने चारधाम यात्रा, विशेष रूप से केदारनाथ धाम की यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है, जिससे कि किसी भी प्रकार की आपदा या आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।बारिश के कारण भूस्खलन, जलभराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जैसी संभावित प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सेक्टर अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों – जैसे नदी किनारे, गधेरे, और ढलान – पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और आवश्यक संसाधनों की तैनाती भी की जा रही है।
प्रशासन ने SDRF, NDRF जैसी आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ समन्वय बनाते हुए तेजी से राहत और बचाव कार्यों के लिए पूरी व्यवस्था की है। स्थानीय ग्रामीणों से भी लगातार संपर्क कर संभावित खतरों की जानकारी ली जा रही है, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित अस्थायी स्थानों पर रोका जाएगा और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कंट्रोल रूम को चौबीसों घंटे सक्रिय रखा गया है, जहां से पल-पल की जानकारी संकलित की जा रही है।
यात्रा मार्गों पर सूचनाओं का त्वरित प्रसार सुनिश्चित करने के लिए वायरलेस, मोबाइल नेटवर्क और लोकल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की सूचना समय रहते यात्रियों और संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सके।

 

पुलिस ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

जिले में मौसम ने करवट ले रहा है।  इसके चलते पुलिस प्रसासन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
चौकी जवाड़ी से होकर गुजरने वाले यात्री वाहन चालकों को लेकर कोतवाली रुद्रप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी द्वारा सावधानीपूर्वक वाहन संचालन की अपील की गई है। इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा चौकियों के माध्यम से लगातार सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं ताकि यात्री सुरक्षित ढंग से अपनी यात्रा पूरी कर सकें। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

You Might Also Like

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन

पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा

घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार

राहुल का एक्स पर भावुक पोस्ट, कहा ‘जल्द लौटूंगा’ 

TAGGED: weather :::: Kedarnath Yatra: Administration on alert mode in view of the weather forecast
Web Editor May 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तराखंड में कृषि एवं औद्यानिकी के लिए रोड मैप बनाने के निर्देश
Next Article char dhnam yatra : केदारनााथ में दर्शन के लिए कारगर साबित हो रही है टोकन व्‍यवस्‍था
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील
उत्तराखंड June 6, 2026
हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
उत्तराखंड June 5, 2026
96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
Uncategorized June 5, 2026
पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
उत्तराखंड June 5, 2026

Recent Posts

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील
  • हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन
  • 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
  • पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा
  • घरेलू कलह में पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या, पति फरार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,235)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,100)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,597)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,507)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,361)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?