By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के आयाेेजन पर उठे सवाल
Share
Notification Show More
Latest News
Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्पोर्ट्स > ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के आयाेेजन पर उठे सवाल
स्पोर्ट्स

ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के आयाेेजन पर उठे सवाल

Web Editor
Last updated: 2025/05/06 at 8:25 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : राजधानी देहरादून में तीन और चार मई को इनलाइन स्केटर हॉकी एसोसिएशन और उत्तराखंड रोलर स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 26वीं ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। परेड मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लेकिन प्रतियोगिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि एसोसिएशन इन प्रतियोगिताओं को कराने के लिए अधिकृत ही नहीं है। ऐसे में इसमें हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को इससे कितना लाभ होगा, कह पाना मुश्किल है।

उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार गुप्ता ने जिला खेल अधिकारी को पत्र भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि केवल उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ही इन आयोजनों के लिए अधिकृत है। वह इसके लिए रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन से भी संबद्ध हैं। जबकि जो एसोसिएशन आयोजन कर रही है, वह ना तो ऐसे आयोजनों के लिए अधिकृत है और ना ही संबद्ध है। प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र और पुरस्कार की कोई वैद्यता नहीं है। ऐसे में जो सैकड़ों छात्र इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें इससे कोई लाभ नहीं मिलेगा।

दूसरी ओर, जिला खेल कार्यालय ने प्रतियोगिता के आयोजन में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है। जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी के अनुसार, संभवतः गलती से जिला खेल कार्यालय का नाम समाचारों में प्रकाशित हुआ है, जबकि उन्होंने सिर्फ जगह किराये पर दी है। उन्होंने बताया कि कोई भी आयोजक निर्धारित शुल्क जमा कर जगह किराये पर ले सकता है, जैसे इस आयोजन के आयोजकों ने की है। जगह किराये पर देने के अलावा उनकी कोई भूमिका इस आयोजन में नहीं है।

 

जिला खेल कार्यालय किसी एसोसिएशन को प्रतियोगिता कराने के लिए कैसे अधिकृत कर सकता है। जिस तरह समाचार पत्रों में खबर छपी है, उससे जिला खेल कार्यालय की भूमिका सवालों के घेरे में है। एक ऐसी एसोसिएशन जो आयोजन के लिए अधिकृत ही नहीं है, वह सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। हम इसके लिए आधिकारिक शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।

अरविंद गुप्ता, महासचिव, उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन

आयोजकों ने हमसे केवल जगह किराये पर ली है। बाकि इसमें खेल विभाग की कोई भूमिका नहीं है। हमें नहीं पता कि आयोजक किसी एसोसिएशन से अधिकृत हैं या नहीं। जगह किराये पर लेकर कोई भी आयोजन कर सकता है। लेकिन खेल विभाग का नाम इस्तेमाल करना गलत है। अगर शिकायत मिली तो फिर एफिलिएशन को लेकर जांच की जाएगी।

You Might Also Like

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ लिए सात फेरे, मसूरी में सजी शाही शादी

आज वंशिका संग सात फेरे लेंगे चाइनामैन कुलदीप, विवाह की रस्मे शुरू 

लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

रेल मंत्री से मिली क्रिकेटर स्नेहा राणा

दून में स्नेहा पर बरसा स्नेह 

TAGGED: Questions raised on the organization of Open State Roller Skating Championship
Web Editor May 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदार यात्रा में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों पर 24 घंटे की रोक
Next Article केदारनाथ धाम में दर्शन को खड़े श्रद्धालुओं को पिलाया जा रहा गर्म पानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड April 17, 2026
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,111)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,286)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?