By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: परमार्थ निकेतन में युवाओं को दिया जा रहा गंगा आरती प्रशिक्षण
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > परमार्थ निकेतन में युवाओं को दिया जा रहा गंगा आरती प्रशिक्षण
उत्तराखंड

परमार्थ निकेतन में युवाओं को दिया जा रहा गंगा आरती प्रशिक्षण

Web Editor
Last updated: 2025/06/08 at 7:50 AM
Web Editor
Share
6 Min Read
SHARE

परमार्थ निकेतन, नमामि गंगे और जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में माँ गंगा जागरूकता एवं आरती प्रशिक्षण की पाँच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

पुरोहित केवल पूजा के अधिकारी नहीं जनजागरण के पथप्रदर्शक : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

Contents
परमार्थ निकेतन, नमामि गंगे और जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में माँ गंगा जागरूकता एवं आरती प्रशिक्षण की पाँच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभपुरोहित केवल पूजा के अधिकारी नहीं जनजागरण के पथप्रदर्शक : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश  :  परमार्थ निकेतन, नमामि गंगे और जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में माँ गंगा जागरूकता एवं आरती प्रशिक्षण की पाँच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ वर्ल्ड ओशन डे के पावन अवसर पर हुआ। यह कार्यशाला माँ गंगा आरती की पूजन विधियों का प्रशिक्षण के साथ जल की महत्ता का एक गहन संदेश भी देती है।
कार्यशाला का शुभारंभ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में दीप प्रज्वलन हुआ। इस पवित्र अवसर पर गंगा बेसिन और तटीय राज्यों से आए हुए पुरोहितों, गंगा सेवकों और युवाओं को गंगा आरती की वैज्ञानिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्ता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि माँ गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, एक जीवनधारा है। जैसे समुद्र पृथ्वी का हृदय है, वैसे ही गंगा भारत की आत्मा है। आरती का यह प्रशिक्षण केवल मंत्रों और दीपों का अभ्यास नहीं, यह हर व्यक्ति के भीतर जल-जागृति और कर्तव्य-बोध का जागरण कराना है।
स्वामी जी ने कहा कि भारत की नदियाँ, विशेषतः माँ गंगा, न केवल लाखों लोगों की आस्था की प्रतीक हैं, बल्कि करोड़ों लोगों की आजीविका और स्वास्थ्य का स्रोत भी हैं। दुर्भाग्यवश, आधुनिकता, प्लास्टिक प्रदूषण और असंवेदनशीलता ने इन जीवनदायिनी नदियों को संकट में डाल दिया है।
स्वामी जी ने कहा कि पुरोहित केवल कर्मकांड के ज्ञाता नहीं, बल्कि जनजागरूकता के अग्रदूत बनें। पुरोहित आस्था और समाज के बीच की सबसे प्रभावशाली कड़ी है। जब आस्था से जुड़े पुरोहित जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण जैसे विषयों पर बोलते हैं, तो वह केवल संदेश नहीं होता, वह श्रद्धा से जुड़ा हुआ एक दिव्य उपदेश बन जाता है और उनके द्वारा कहा गया हर मंत्र, हर उपदेश समाज के व्यवहार को दिशा दे सकता है और जनमानस में स्थायी परिवर्तन का माध्यम बन सकता है इसलिए समय की मांग है कि पुरोहित केवल पूजा के अधिकारी न बनें, बल्कि जनजागरण के पथप्रदर्शक भी बनें।
साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा कि जब हम माँ गंगा की आरती करते हैं, हम केवल जल की पूजा नहीं करते बल्कि हम जीवन की पूजा करते हैं। यह कार्यशाला गंगा तट पर सेवा कर रहे पुरोहितों को यह समझाने का माध्यम है कि हर दीप, हर मंत्र, हर आरती एक जन-जागरण का एक दिव्य उपकरण है।
परमार्थ निकेतन में आयोजित जल की महत्ता पर केंद्रित यह प्रशिक्षण माँ गंगा आरती की विधि और उसका आध्यात्मिक-सांस्कृतिक अर्थ, संवेदनशीलता के साथ मंत्रों का उच्चारण, जल संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास के संदेश को आरती में कैसे जोड़ा जाये यह संदेश पुरोहितों को दिया जाता है।
वर्ल्ड ओशन डे के अवसर पर इस कार्यशाला का प्रारंभ यह बताता है कि महासागर हो या नदी हर जल स्रोत हमारी चेतना और अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। समुद्र की लहरें हों या गंगा जी की धाराएं ये सभी प्रकृति की चेतन अभिव्यक्ति हैं। आज जब हमारे महासागर प्लास्टिक, तेल रिसाव और अपशिष्ट से भरते जा रहे हैं और नदियाँ भी कचरे और गंदगी से कराह रही हैं।
आरती केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, यह जनमानस में भाव जागरण का साधन है। परमार्थ निकेतन वर्षों से इस मंत्र को आत्मसात करता रहा है आरती से सेवा तक, पूजा से पर्यावरण तक। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य है कि माँ गंगा तट के पुरोहित न केवल धार्मिक रीति-रिवाजों में निपुण हों, बल्कि जल-संरक्षण के प्रहरी भी बनें। वे आरती के माध्यम से स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त जीवन, जैविक जीवनशैली और नदी पुनर्जीवन के सशक्त संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ।
वर्ल्ड ओशन डे के अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि जब तक हमारे भीतर सागर और नदियों के प्रति श्रद्धा नहीं होगी, तब तक संरक्षण केवल नीतियों तक सीमित रहेगा। श्रद्धा से ही सेवा की प्रेरणा उत्पन्न होती है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। चाहे वह महासागर हो या माँ गंगा, हमें हर जल स्रोत को केवल उपयोग की वस्तु नहीं, एक जीवंत चेतना समझकर उसके प्रति समर्पित होना होगा। परमार्थ निकेतन में आयोजित यह कार्यशाला इसी भावना को जनमानस तक पहुँचाने का एक पवित्र और प्रभावशाली प्रयास है।
आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि जल के हर रूप की रक्षा करेंगे, आरती से जागृति फैलाएँगे और माँ गंगा की धारा को अविरल और निर्मल बनाएंगे। स्वामी जी और साध्वी जी ने सभी पुरोहितों को अपने-अपने घाटों के लिये रूद्राक्ष के पौधें भेंट किये।
इस कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर योगाचार्य आभा सरस्वती जी, योगाचार्य गंगा नन्दिनी, वंदना शर्मा, दुर्गा प्रसाद जी, आचार्य संदीप शास्त्री, आचार्य दीलिप क्षेत्री, ऋषिकुमार आयुष, राकेश रोशन, योगाचार्य गायत्री गुप्ता, उमा, दिनेश और परमार्थ निकेतन की सेवा टीम उपस्थित रही।

You Might Also Like

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

TAGGED: Ganga Aarti training is being given to the youth in Parmarth Niketan Se
Web Editor June 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध :  सीएम 
Next Article मसूरी जा रही कार मैगी प्‍वाइंट के पास खाई में गिरी, दो युवक घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,109)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,501)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,285)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?