By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: छात्रों की आंखों में दिखे बड़े-बड़े सपने और आगे बढ़ने की खुशी
Share
Notification Show More
Latest News
तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया
उत्तराखंड
भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 
Uncategorized
MDDA : अवैध निर्माणों पर शिकंजा, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
उत्तराखंड
31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, दून में स्कूलों की छुट्टी 
उत्तराखंड
युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > छात्रों की आंखों में दिखे बड़े-बड़े सपने और आगे बढ़ने की खुशी
उत्तराखंड

छात्रों की आंखों में दिखे बड़े-बड़े सपने और आगे बढ़ने की खुशी

Web Editor
Last updated: 2025/06/10 at 4:03 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में छात्रों की फेयरवेल पार्टी आयोजित

जुबैर मलिक मिस्टर फेयरवेल और कुसुम जोशी मिस फेयरवैल रहे

अमित बने मिस्टर परफेक्ट और एवं आनिया मिस परफेक्ट

देहरादून :  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में स्नातक 2022-25 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। जूनियर छात्र-छात्राओं द्वारा अपने सीनियरों के सम्मान में आयोजित इस समारोह में जहां एक ओर विद्यार्थियों की आंखों में भविष्य के सपने तैरते दिखे वहीं, आगे बढ़ने की खुशी के साथ ही विदा होने का दर्द भी झलका।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेजीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस मौके पर छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय से पासआउट विद्यार्थी विश्वविद्यालय और देश दोनों का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कठोर परिश्रम, ईमानदारी और लगन ही जीनव में आगे बढ़ने का मूलमंत्र है।

Contents
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में छात्रों की फेयरवेल पार्टी आयोजितजुबैर मलिक मिस्टर फेयरवेल और कुसुम जोशी मिस फेयरवैल रहेअमित बने मिस्टर परफेक्ट और एवं आनिया मिस परफेक्टदेहरादून :  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में स्नातक 2022-25 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। जूनियर छात्र-छात्राओं द्वारा अपने सीनियरों के सम्मान में आयोजित इस समारोह में जहां एक ओर विद्यार्थियों की आंखों में भविष्य के सपने तैरते दिखे वहीं, आगे बढ़ने की खुशी के साथ ही विदा होने का दर्द भी झलका।

इस मौके पर सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रो. प्रीति तिवारी ने कहा कि यह मौका बड़ा ही भावनात्मक होता है जब हम अपने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए विदा करते हैं। एक ओर दुख होता तो दूसरी ओर खुशी भी होती है कि हम अपने छात्रों को समाज और देश के लिए काम करने के लिए भेज रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि यह मानविकी संकाय का पहला एनईपी बैच है जो सफलता पूर्वक पासआउट हो रहा है। इस मौके पर प्रो. गीता रावत ने सभी विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हमेशा बेहतरीन करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. आशीष कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर पूरा भरोसा है वह हमेशा संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ रैंपवाक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों ने कई सारे टाइटल भी अपने नाम किए। मिस फेयरवैल का टाइटल कुसुम जोशी को दिया गया। वहीं जुबैर मलिक मिस्टर फेयरवेल रहे। मिस्टर परफेक्ट अमित और मिस परफेक्ट आनिया त्यागी रहे।

समारोह के दौरान मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के सभी शिक्षकगण, नॉन टीचिंग स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You Might Also Like

तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया

MDDA : अवैध निर्माणों पर शिकंजा, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील

31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, दून में स्कूलों की छुट्टी 

युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप

TAGGED: Big dreams and happiness of moving forward were seen in the eyes of the students
Web Editor June 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article परागुए में बैडमिंटन में उत्तराखंड के ध्रुव नेगी ने जीता स्वर्ण पदक
Next Article देर रात दून में आईएसबीटी के पास युवक ने झाेंका फायर, हडकंप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया
उत्तराखंड July 28, 2026
भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 
Uncategorized July 28, 2026
MDDA : अवैध निर्माणों पर शिकंजा, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
उत्तराखंड July 28, 2026
31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, दून में स्कूलों की छुट्टी 
उत्तराखंड July 28, 2026

Recent Posts

  • तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया
  • भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 
  • MDDA : अवैध निर्माणों पर शिकंजा, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
  • 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, दून में स्कूलों की छुट्टी 
  • युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु, राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाएं: मुख्यमंत्री धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,546)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,399)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,889)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,818)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,625)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?