By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून मेडिकल कॉलेज मेें बनेगा उत्‍तराखंड का पहला ऑर्गन बैंक
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
उत्तराखंड
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > दून मेडिकल कॉलेज मेें बनेगा उत्‍तराखंड का पहला ऑर्गन बैंक
स्वास्थ्य

दून मेडिकल कॉलेज मेें बनेगा उत्‍तराखंड का पहला ऑर्गन बैंक

Web Editor
Last updated: 2025/07/25 at 2:14 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में अधिकारियों को दिये कार्यवाही के निर्देश

देहरादून  :  राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में राज्य का पहला ऑर्गन बैंक (SOTTO) की स्थापना की जायेगी जिसके लिए विभागीय अधिकारियो को कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन को ब्लड डोनेशन कैंप लगाने, देहदान एवं अंगदान को प्रोत्साहित करने, नवजात शिशुओं के लिए मिल्क बैंक की स्थापना, ई-ग्रंथालय व मेडिकल छात्रों को प्रमाण पत्र डिजिटल लॉकर के माध्यम से आवंटित करने को कहा गया है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा राज्य में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (SOTTO) की स्थापना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। विभागीय मंत्री डॉ रावत ने बताया कि राज्य का पहला ऑर्गन बैंक की स्थापना राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में की जा रही है जिसकी सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है इसके स्थापना के लिए एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ अतुल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो ऑर्गन बैंक की स्थापना के लिए नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (NOTTO) तथा रिजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (ROTTO) के अधिकारियों से सम्पर्क कर SOTTO की स्थापना हेतु जरूरी कार्यवाही करेंगे। विभागीय मंत्री ने बताया कि जो लोग देहदान या अंगदान करना चाहते हैं वह दून मेडिकल कॉलेज में आकर अथवा SOTTO की वेबसाईट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्रत्येक फैकल्टी को स्वैच्छिक रूप से एक-एक टीबी मरीज को गोद लेने हेतु आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जायेगा तथा नवजात शिशुओं के लिए मिल्क बैंक की स्थापना व मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए ई-ग्रंथालय व डिजिटल लॉकर की व्यवस्था की जायेगी।

बैठक में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, अपर निदेशक डॉ. आरएस बिष्ट, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन, नोडल अधिकारी SOTTO डॉ. अतुल कुमार सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: Uttarakhand's first organ bank will be built in Doon Medical College
Web Editor July 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बांध परियोजनाओं को बताना होगा, पानी छोड़ने का प्रभाव कितना होगा
Next Article सहकारी बैंकों में 10 लाख नये खाते खोलने का लक्ष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
उत्तराखंड October 13, 2026
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड October 12, 2026
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (12,301)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (10,794)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (10,213)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (10,017)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (9,683)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?