By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीएम धामी बोले, युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं और सिर कटा भी सकता हूं
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सीएम धामी बोले, युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं और सिर कटा भी सकता हूं
उत्तराखंड

सीएम धामी बोले, युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं और सिर कटा भी सकता हूं

Web Editor
Last updated: 2025/09/30 at 2:54 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

CM Dhami at Uttarakhand Conclave 2025: Jobs, Tourism Boost & 1 Lakh Cr

देहरादून, 30 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के फेयरफील्ड बाय मेरियट मालसी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को विकास, पारदर्शिता और जनहित की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा – “युवाओं के हित में मैं सिर झुका भी सकता हूं और सिर कटा भी सकता हूं।”

मुख्यमंत्री ने भर्ती घोटालों पर बोलते हुए कहा कि नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए उनकी सरकार ने देश का सबसे सख्त कानून लागू किया है। इसके परिणामस्वरूप बीते चार वर्षों में 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलीं, जबकि 100 से अधिक नकल माफिया सलाखों के पीछे पहुंचाए गए। धामी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश में धार्मिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 42 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा पूरी कर चुके हैं। साथ ही शीतकालीन यात्रा की शुरुआत से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को ‘एडवेंचर टूरिज़्म हब’ बनाने के लिए ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

उद्योग और निवेश पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से राज्य को 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू मिले, जिनमें से 1 लाख करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। उन्होंने ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसी योजनाओं को स्थानीय आजीविका बढ़ाने वाला बताया।

धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य की संस्कृति और पहचान को बचाने के लिए लैंड जिहाद पर कड़ा प्रहार किया है। 9 हजार एकड़ भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया, अवैध मदरसों को सील किया गया और समान नागरिक संहिता लागू कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ” मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग न केवल किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को सशक्त बनाएगा बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी गति देगा।

इस अवसर पर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा सहित फिल्म, मीडिया और विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियां मौजूद रहीं।

You Might Also Like

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

TAGGED: 42 lakh Chardham pilgrims, adventure tourism plans, and ₹1 lakh crore projects on ground, strict action against exam mafia, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami at Times of India Conclave 2025 highlighted youth jobs
Web Editor September 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बढ़ती जा रही है रावण की ‘कीमत’
Next Article दशहरे पर देहरादून में ये रहेगा रूट प्लान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,110)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,286)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?