By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: त्योहारी सीजन में धड़ल्ले से बिक रहा नकली घी और डेयरी उत्पाद,  एफडीए बड़ी खेप पकड़ी
Share
Notification Show More
Latest News
दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड
खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > त्योहारी सीजन में धड़ल्ले से बिक रहा नकली घी और डेयरी उत्पाद,  एफडीए बड़ी खेप पकड़ी
स्वास्थ्य

त्योहारी सीजन में धड़ल्ले से बिक रहा नकली घी और डेयरी उत्पाद,  एफडीए बड़ी खेप पकड़ी

Web Editor
Last updated: 2025/10/08 at 4:31 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

FDA Seizes Fake Ghee and Dairy Products Amid Festive Season

पढ़े, कैसे करें असली-नकली घी की पहचान

देहरादून, 8 अक्टूबर 2025। दीपावली और नवरात्र जैसे त्योहारों की रौनक के बीच मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने राज्यभर में की गई छापेमारी के दौरान नकली घी, मिल्क पाउडर और डेयरी उत्पादों की बड़ी खेप जब्त की है। ऋषिकेश, विकासनगर और भगवानपुर क्षेत्रों में पकड़े गए उत्पादों पर एफएसएसएआइ (FSSAI) लेबल और गुणवत्ता प्रमाणपत्र नहीं मिले, जिससे यह संदेह गहरा गया कि ये वस्तुएं बाहरी राज्यों से अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थीं।

मंगलवार को विकासनगर के दर्रारीट क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच की। विकासनगर, हरबर्टपुर और सहसपुर के कई प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर खुले पनीर के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

वहीं भगवानपुर के बालेकी यूसुफपुर गांव में एक वाहन से बिना लेबल और मानक के डेयरी उत्पाद पकड़े गए। सभी उत्पाद जब्त कर वाहन चालक और सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ऋषिकेश में एफडीए टीम ने पांच कुंतल क्रीम, 35 किलो घी और 50 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर से भरा वाहन पकड़ा, जिनके पास कोई गुणवत्ता प्रमाणपत्र नहीं थे।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि जब्त किए गए सभी नमूनों की जांच शीघ्रता से प्रयोगशालाओं में कराई जाए ताकि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

एफडीए ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी खाद्य पदार्थ को खरीदते समय एफएसएसएआइ नंबर, लेबलिंग, निर्माण तिथि और पैकेजिंग अवश्य जांचें। संदिग्ध वस्तु या विक्रेता की सूचना तुरंत एफडीए हेल्पलाइन या स्थानीय कार्यालय को दें।


कैसे करें असली-नकली घी की पहचान

  • पिघलाने पर सुगंध: असली घी गर्म करने पर हल्की खुशबू देता है, नकली में रासायनिक गंध आती है।
  • फ्रिज टेस्ट: असली घी समान रूप से जमता है, नकली घी पर परतें बनती हैं।
  • पानी टेस्ट: असली घी गर्म पानी में ऊपर तैरता है, नकली नीचे बैठता है।
  • आयोडीन टेस्ट: वनस्पति तेल मिले घी का रंग नीला पड़ जाता है।
  • लेबल जांच: हमेशा एफएसएसएआइ नंबर और कंपनी का नाम

You Might Also Like

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

TAGGED: and Bhagwanpur; products lacked FSSAI certification., Uttarakhand FDA busted a fake ghee and dairy product racket during festive inspections in Rishikesh, Vikasnagar
Web Editor October 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कार्लीगाड़ की मार: गोल्डन बुश रॉबिन का भी उजड़ा आशियाना
Next Article तुर्किये में मिला 2700 साल पुराना मंदिर, फ्रीजियन सभ्यता से जुड़ा रहस्य उजागर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड June 19, 2026
रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
उत्तराखंड June 19, 2026
दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
उत्तराखंड June 19, 2026
यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
उत्तराखंड June 19, 2026

Recent Posts

  • दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त
  • रन फॉर योगा’ से युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • दिसंबर 2028 तक दौड़ेगी पहाड़ों में रेल, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को मिली नई गति
  • यूरोप में मिठास घोलेगी देहरादूनी लीची, इटली को पहली खेप रवाना
  • खाई में गिरकर कार बनी आग का गोला, दो की जिंदा जलकर मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,264)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,125)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,627)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,548)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,386)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?