By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता पर जोर
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता पर जोर
उत्तराखंड

शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता पर जोर

Web Editor
Last updated: 2025/11/02 at 3:25 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Educational Seminar Held at Government Upper Primary School Paligaon on Community Participation in Education

रिखणीखाल (पौड़ी), 2 नवंबर 2025 : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पलीगांव में “शिक्षा–शिक्षक एवं सामुदायिक सहभागिता” विषय पर एक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता, घटती छात्र संख्या, संसाधनों की कमी, और जनप्रतिनिधियों की शैक्षणिक उदासीनता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ख्यात सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक महीधर ध्यानी, कैप्टन एस. पी. देवरानी, दीपक पंत और दिलीप वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया।

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रीति देवी ने विद्यालय में भौतिक संसाधनों की कमी और भवन निर्माण से संबंधित लंबित प्रस्तावों पर चिंता व्यक्त की। सहायक अध्यापक दिलीप वर्मा ने विद्यालय की विकास योजना, छात्र संख्या का दशकवार विवरण, और बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की जानकारी दी।

मुख्य वक्ता डॉ. ख्यात सिंह चौहान ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में गंभीर चुनौतियाँ हैं। उन्होंने कहा, “पहले हम पाँच–आठ किलोमीटर दूर जाकर पढ़ते थे, लेकिन आज हर गाँव में विद्यालय होने के बावजूद पलायन कम नहीं हुआ है। शिक्षा के साथ बेरोजगारी और स्वास्थ्य समस्याएँ भी बड़ी बाधा हैं।”

ग्राम प्रधान अशोक नेगी ने स्थानीय कृषि, सब्जियों और फलोत्पादन को आजीविका मिशन से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं शिवानंद ध्यानी ने अभिभावक-शिक्षक समन्वय को शिक्षा सुधार की कुंजी बताया। डॉ. अम्बिका प्रसाद ध्यानी ने ग्रामीण शिक्षा संस्थानों के समक्ष सामाजिक और सांस्कृतिक चुनौतियों पर विचार रखे।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर शशांक ध्यानी और अनिरुद्ध ने सामाजिक मूल्यों के क्षरण के संदर्भ में नैतिक शिक्षा को अनिवार्य बनाने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक महीधर ध्यानी को उनके 35 वर्ष के सेवाकाल और शिक्षक संघ में योगदान के लिए भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पंकज रावत, दिलबर शाह, विजयपाल रावत, रघुबीर सिंह रावत, लक्ष्मी देवी, संगीता चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संगोष्ठी का सफल संचालन डॉ. अम्बिका प्रसाद ध्यानी ने किया।

You Might Also Like

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव

हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा

कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 

न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

TAGGED: A seminar on “Education, and Community Participation” was organized at Government Upper Primary School Paligaon, and the role of local representatives in improving education., resource shortages, Rikhnikhal. Experts discussed declining student numbers, teachers
Web Editor November 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह दिसम्बर में, ऑनलाइन पंजीकरण 3 नवंबर से
Next Article 26 किमी घटेगी गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड June 9, 2026
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश June 7, 2026
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड June 7, 2026
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड June 7, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
  • एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
  • हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
  • कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
  • न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,254)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,116)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,613)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,534)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,379)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?