By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में उत्तराखंड के स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Latest News
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
IMD का दूसरा मानसून पूर्वानुमान जारी, इस बार थम गयी Monsoon की रफ्तार 
उत्तराखंड
केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
उत्तराखंड
MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में उत्तराखंड के स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में उत्तराखंड के स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन

Web Editor
Last updated: 2026/01/29 at 2:46 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Skaters Shine at Khelo India Winter Games 2026 in Leh

 

देहरादून, 29 जनवरी 2026। युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 20 से 26 जनवरी 2026 तक लेह-लद्दाख स्थित एनडीएस स्टेडियम स्केटिंग रिंग में आयोजित 6वीं खेलो इंडिया विंटर गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के छह मेधावी खिलाड़ी टीम मैनेजर श्री नागेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुए और विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विजय के साथ वापस लौटे।
उत्तराखंड टीम ने बालक एवं बालिका वर्ग में फिगर और स्पीड स्केटिंग की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देशभर से आए लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों के बीच प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि इस बार पहली बार खेलो इंडिया विंटर गेम्स में फिगर स्केटिंग स्पर्धाओं को भी शामिल किया गया।
फिगर स्केटिंग बालक नोविस वर्ग में आदर्श सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड के खाते में सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई। वहीं राज्य की एकमात्र महिला स्पीड स्केटर कुमारी मिमांशा नेगी ने 500 और 1000 मीटर शॉर्ट ट्रैक रेस में सेमीफाइनल तक पहुंचकर सभी को प्रभावित किया। फिगर स्केटिंग एडवांस गर्ल्स वर्ग में तनिष्का सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त कर राज्य का मान बढ़ाया।
सबसे कम उम्र के खिलाड़ी धैर्य ने कड़ाके की ठंड में 500 और 1000 मीटर की दौड़ में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर सराहना बटोरी, जबकि आयुष रमेश कंसवाल ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। प्रतिष्ठित फिगर स्केटर आयुष जगूड़ी ने एडवांस बॉयज श्रेणी में छठा स्थान प्राप्त कर भविष्य की संभावनाओं को मजबूत किया।
प्रेस वार्ता में टीम मैनेजर नागेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लेह में उत्तराखंड टीम का भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट सुविधाओं और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन मंच बन चुका है।
आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यदि देहरादून स्थित “हिमाद्री” आइस स्केटिंग रिंक वर्षों पहले से नियमित रूप से उपलब्ध होती, तो खिलाड़ी और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। उन्होंने सरकार से रिंक को रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की मांग दोहराई।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य यशवंत सिंह, शुभाष जगूड़ी, सुखबीर सिंह रावत, श्रीमती अल्का सिंह तथा खिलाड़ियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। प्रचार सचिव सुरेश भट्ट ने सभी सहयोगियों और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में उत्तराखंड के आइस स्केटर्स के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई।

You Might Also Like

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

IMD का दूसरा मानसून पूर्वानुमान जारी, इस बार थम गयी Monsoon की रफ्तार 

केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क

MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा

TAGGED: Uttarakhand’s ice skaters delivered an outstanding performance at the 6th Khelo India Winter Games 2026 in Leh-Ladakh, winning gold and achieving top positions in figure and speed skating events.
Web Editor January 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्रपति भवन के एट होम में छाए जख्या आलू और झंगोरे की खीर 
Next Article वर्षा–बर्फबारी में क्रांति लाएगा आईआईटी रुड़की का ड्रोन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड May 30, 2026
IMD का दूसरा मानसून पूर्वानुमान जारी, इस बार थम गयी Monsoon की रफ्तार 
उत्तराखंड May 30, 2026
केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
उत्तराखंड May 29, 2026
MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड May 29, 2026

Recent Posts

  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • IMD का दूसरा मानसून पूर्वानुमान जारी, इस बार थम गयी Monsoon की रफ्तार 
  • केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
  • MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,220)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,082)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,584)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,481)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,352)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?