By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: टिहरी में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > टिहरी में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला
उत्तराखंड

टिहरी में घास लेने गई महिला पर भालू का हमला

Web Editor
Last updated: 2026/03/22 at 2:20 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Bear Attack in Tehri Garhwal Leaves Woman Critically Injured

नई टिहरी, 22 March 2026 । जनपद के थौलधार विकासखंड के सुल्याधार क्षेत्र में एक महिला पर भालू के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्राम पंचायत नकोट के सोलंकी तोक निवासी 26 वर्षीय लक्ष्मी देवी पर उस समय हमला हुआ, जब वह दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी।
जानकारी के मुताबिक, तीनों महिलाएं गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में घास एकत्र कर रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। हमले से सहमी अन्य महिलाएं शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ीं और ग्रामीणों को सूचना दी।
ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने तक भालू महिला को गंभीर रूप से घायल कर चुका था। बताया जा रहा है कि हमले में लक्ष्मी देवी के चेहरे पर गहरे घाव आए हैं। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर-शराबा कर किसी तरह भालू को भगाया और घायल महिला को अस्थायी स्ट्रेचर की मदद से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाया।
इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से महिला को जिला अस्पताल बौराड़ी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने के चलते उसे एम्स ऋषिकेश रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि विभाग की ओर से पीड़िता को हर संभव सहायता दी जाएगी और मुआवजा प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

You Might Also Like

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव

हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा

कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 

न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

TAGGED: A woman was seriously injured in a bear attack while collecting grass in Tehri Garhwal, Uttarakhand. She has been hospitalized and may be referred to AIIMS Rishikesh.
Web Editor March 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धाकड़ से धुरंधर बने धामी, अब मारेंगे छक्का: राजनाथ सिंह
Next Article प्रकृति के साथ संतुलन ही विकास का आधार, सह-अस्तित्व जरूरी: भूपेंद्र यादव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड June 9, 2026
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश June 7, 2026
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड June 7, 2026
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड June 7, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
  • एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
  • हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
  • कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
  • न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,253)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,115)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,611)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,533)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,378)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?