By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून–कोटद्वार क्षेत्र में वन्यजीवों का आतंक: गुलदार के हमले में व्यक्ति की मौत, भालू के हमले में महिला गंभीर
Share
Notification Show More
Latest News
कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड
प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
उत्तराखंड
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड
युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > देहरादून–कोटद्वार क्षेत्र में वन्यजीवों का आतंक: गुलदार के हमले में व्यक्ति की मौत, भालू के हमले में महिला गंभीर
उत्तराखंड

देहरादून–कोटद्वार क्षेत्र में वन्यजीवों का आतंक: गुलदार के हमले में व्यक्ति की मौत, भालू के हमले में महिला गंभीर

Web Editor
Last updated: 2026/04/08 at 4:13 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Wildlife Attacks in Uttarakhand: Leopard Kills Man, Bear Injures Woman

देहरादून/कोटद्वार, 08 April 2026 । उत्तराखंड के देहरादून और पौड़ी जनपद में जंगली जानवरों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विकासनगर क्षेत्र के सहसपुर के पास चांदपुर जंगल में गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सहसपुर निवासी व्यक्ति जंगल में लकड़ी बीनने गया था, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक व्यक्ति दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी। इस घटना के साथ ही इस वर्ष गुलदार के हमलों में जान गंवाने वालों की संख्या 21 तक पहुंच गई है।
वहीं दूसरी ओर, कोटद्वार के द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम च्वारा में एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि श्रीमती भुन्द्रा देवी अपनी पुत्री के साथ जंगल गई थीं, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला की पुत्री के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे भालू जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेलूसैंण ले जाया गया, जहां से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। उनका उपचार जारी है।
दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग ने भी लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की है।

You Might Also Like

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार

प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह

स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट

युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी

TAGGED: Rising wildlife attacks in Uttarakhand as a leopard kills a man in Dehradun and a bear seriously injures a woman in Kotdwar. Locals demand strict action amid growing fear.
Web Editor April 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ
Next Article देहरादून में 12 अप्रैल को सजेगा बिखौती मेला, 500 से ज्यादा महिलाएं करेंगी थड़िया-चौफला नृत्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड September 15, 2026
प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
उत्तराखंड September 14, 2026
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
उत्तराखंड September 13, 2026
स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
उत्तराखंड September 13, 2026

Recent Posts

  • कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
  • प्रकृति से संस्कृति के सफ़र पर देवभूमि का मीडिया दल, छत्तीसगढ़ में देखेंगे विकास की तस्वीर
  • अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, ओम पर्वत से कॉर्बेट तक सजेगा उत्तराखंड अतिथि गृह
  • स्क्रीन पर खुल रही ज्ञान की नई दुनिया, ढुंगीधार के 114 बच्चों की पढ़ाई हुई स्मार्ट
  • युवा तय करेंगे देश और उत्तराखंड के भविष्य की दिशा : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,438)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,327)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,884)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,740)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,718)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?