Dharchula, 2 may 2026। सीमांत क्षेत्र Dharchula से पवित्र आदि कैलाश यात्रा का शुक्रवार को विधिवत आगाज हो गया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरी घाटी गूंज उठी, जब श्रद्धालुओं का पहला जत्था Tawaghat तिराहे से Adi Kailash धाम के लिए रवाना हुआ। इस पहले जत्थे में 200 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को औपचारिक रूप से रवाना किया।
बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह मौसम साफ होने के साथ ही श्रद्धालुओं में नया उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से कपाट खुलने का इंतजार कर रहे भक्तों के चेहरों पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन की खुशी साफ झलक रही थी।
यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी बढ़ाई गई है।
प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से संपन्न हो सके।
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
Leave a comment
Leave a comment




