By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर
Share
Notification Show More
Latest News
कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड
रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर
उत्तराखंड

अब बांधों की सुरक्षा करेंगे हाईटेक विशेषज्ञ, आईआईटी रुड़की तैयार करेगा नई पीढ़ी के इंजीनियर

Web Editor
Last updated: 2026/07/27 at 4:11 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 27 july 2026। जलवायु परिवर्तन, अत्यधिक बारिश, भूकंप और पुराने होते बांधों से बढ़ती चुनौतियों के बीच देश की बांध सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अब आईआईटी रुड़की बांध सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से प्रशिक्षित विशेषज्ञ इंजीनियर तैयार करेगा। इसके लिए विभिन्न राज्यों के बांधों और जल संसाधन परियोजनाओं में कार्यरत इंजीनियरों को आईआईटी रुड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु के विशेष स्नातकोत्तर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नियमित रूप से शामिल किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य ऐसे विशेषज्ञ तैयार करना है, जो आधुनिक तकनीक, जोखिम विश्लेषण और आपदा प्रबंधन के जरिए देशभर के बांधों की सुरक्षा को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बना सकें। जल शक्ति मंत्रालय ने बढ़ते जलवायु जोखिमों और पुराने बांधों की स्थिति को देखते हुए बांध सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ विशेषज्ञ मानव संसाधन विकसित करने पर विशेष जोर दिया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इंजीनियरों को बांधों की संरचनात्मक सुरक्षा, भूकंपीय जोखिम, आधुनिक निगरानी प्रणाली, जलाशय प्रबंधन, आपातकालीन कार्य योजना, जोखिम मूल्यांकन तथा संचालन एवं रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे आपात स्थितियों में त्वरित और बेहतर तकनीकी निर्णय लेने में सक्षम हो सकेंगे।
इसके साथ ही महत्वपूर्ण बांधों की निगरानी के लिए नए तकनीकी दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे। बांधों के डिजाइन, निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण और निरीक्षण से जुड़ी एजेंसियों की मान्यता प्रणाली को मजबूत करने, बांध विफलता की वैज्ञानिक रिपोर्टिंग का ढांचा विकसित करने, विशेषज्ञों का पैनल बनाने और जोखिम आधारित सुरक्षा प्रणाली लागू करने पर भी काम किया जाएगा। जलाशयों में बढ़ती गाद की समस्या के समाधान के लिए भी नए प्रावधान तैयार किए जा रहे हैं।
आईआईटी रुड़की के नेतृत्व में तैयार होने वाले प्रशिक्षित इंजीनियर देश की बांध सुरक्षा व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसका सीधा लाभ उत्तराखंड समेत उन राज्यों को मिलेगा, जहां बड़े बांध पेयजल, सिंचाई और बिजली उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा क्षमता निर्माण के लिए सूरत, कालीकट, नागपुर, गुवाहाटी और शिलांग के चुनिंदा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) को भी इस प्रशिक्षण व्यवस्था से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

You Might Also Like

कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी

अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन

सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी

यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती

रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

TAGGED: IIT Roorkee to Train Dam Safety Engineers, Strengthening India's Dam Security
Web Editor July 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में हाईटेक होगा मौसम का पहरा, ‘विंडस’ नेटवर्क से गांव स्तर तक मिलेगी सटीक जानकारी
Next Article उत्तराखंड के आलू की विदेश में धूम, इराक पहुंची फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड September 11, 2026
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड September 10, 2026
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड September 10, 2026
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड September 10, 2026

Recent Posts

  • कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
  • अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
  • सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
  • यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
  • रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,327)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,227)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,752)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,618)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,379)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?