By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अल्पसंख्यकों के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध, मदरसा बोर्ड की जगह बना शिक्षा प्राधिकरण: धामी
Share
Notification Show More
Latest News
जन-जन के द्वार पहुंची सरकार, दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
उत्तराखंड
पौड़ी में एक शिक्षक ने लिखी सफ़लता की नई कहानी 
उत्तराखंड
अल्पसंख्यकों के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध, मदरसा बोर्ड की जगह बना शिक्षा प्राधिकरण: धामी
उत्तराखंड
टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें
उत्तराखंड
MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अल्पसंख्यकों के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध, मदरसा बोर्ड की जगह बना शिक्षा प्राधिकरण: धामी
उत्तराखंड

अल्पसंख्यकों के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध, मदरसा बोर्ड की जगह बना शिक्षा प्राधिकरण: धामी

Web Editor
Last updated: 2026/08/02 at 4:18 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 02 july 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक समाज के समग्र विकास और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री रविवार को देहरादून में अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर की ओर से आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित हुई है, जिसमें योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा निर्णय लेते हुए उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त कर राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है। इससे अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध होगी तथा वे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड इसे लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनकर इतिहास रच चुका है। उन्होंने कहा कि यूसीसी महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है तथा यह सामाजिक समरसता और समान अवसर की भावना को मजबूत करता है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क, डिजिटल सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी अन्य पात्र लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक परिवार इनका लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वरोजगार और कौशल विकास सहित विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ साझा किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक विनोद चमोली, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, महापौर सौरभ थपलियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

You Might Also Like

जन-जन के द्वार पहुंची सरकार, दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

पौड़ी में एक शिक्षक ने लिखी सफ़लता की नई कहानी 

टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें

MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस

राष्ट्रपति भवन में चमकेगी उत्तराखण्ड की बेटी, ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता का चयन

TAGGED: CM Dhami: Minority Education Authority Replaces Madrasa Board, UCC Ensures Equal Rights in Uttarakhand
Web Editor August 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें
Next Article पौड़ी में एक शिक्षक ने लिखी सफ़लता की नई कहानी 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जन-जन के द्वार पहुंची सरकार, दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
उत्तराखंड August 2, 2026
पौड़ी में एक शिक्षक ने लिखी सफ़लता की नई कहानी 
उत्तराखंड August 2, 2026
अल्पसंख्यकों के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध, मदरसा बोर्ड की जगह बना शिक्षा प्राधिकरण: धामी
उत्तराखंड August 2, 2026
टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें
उत्तराखंड August 2, 2026

Recent Posts

  • जन-जन के द्वार पहुंची सरकार, दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
  • पौड़ी में एक शिक्षक ने लिखी सफ़लता की नई कहानी 
  • अल्पसंख्यकों के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध, मदरसा बोर्ड की जगह बना शिक्षा प्राधिकरण: धामी
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें
  • MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,670)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,528)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,016)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,940)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,761)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?