By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जन-जन के द्वार पहुंची सरकार, दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
Share
Notification Show More
Latest News
जन-जन के द्वार पहुंची सरकार, दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
उत्तराखंड
पौड़ी में एक शिक्षक ने लिखी सफ़लता की नई कहानी 
उत्तराखंड
अल्पसंख्यकों के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध, मदरसा बोर्ड की जगह बना शिक्षा प्राधिकरण: धामी
उत्तराखंड
टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें
उत्तराखंड
MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > जन-जन के द्वार पहुंची सरकार, दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
उत्तराखंड

जन-जन के द्वार पहुंची सरकार, दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Web Editor
Last updated: 2026/08/02 at 4:43 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 02 august 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण प्रदेशभर में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। चार जुलाई से शुरू हुए इस चरण में अब तक 1 लाख 34 हजार 740 नागरिक विभिन्न शिविरों से जुड़ चुके हैं। पहले चरण को मिलाकर अभियान से लाभान्वित और भागीदारी करने वाले लोगों की संख्या अब 6.5 लाख से अधिक हो गई है।

अभियान के तहत प्रदेश के जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर अब तक 198 विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा उपकरण, कृषि यंत्र और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शिविरों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।

दूसरे चरण में अब तक 23,219 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 20,808 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया है। वहीं 81,753 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया गया है। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत देना और सेवाओं को उनके घर-द्वार तक पहुंचाना है।

गौरतलब है कि अभियान का पहला चरण पिछले वर्ष दिसंबर में 45 दिनों तक संचालित किया गया था। उस दौरान 681 शिविरों में 5,33,452 लोगों ने भागीदारी की थी और करीब 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया था। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इस पहल के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर रहा है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और जनसंतुष्टि के संकल्प के साथ निरंतर जनता की सेवा में समर्पित है।

You Might Also Like

पौड़ी में एक शिक्षक ने लिखी सफ़लता की नई कहानी 

अल्पसंख्यकों के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध, मदरसा बोर्ड की जगह बना शिक्षा प्राधिकरण: धामी

टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें

MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस

राष्ट्रपति भवन में चमकेगी उत्तराखण्ड की बेटी, ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता का चयन

TAGGED: Jan Jan Ki Sarkar Campaign Reaches 1.34 Lakh People in Uttarakhand
Web Editor August 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पौड़ी में एक शिक्षक ने लिखी सफ़लता की नई कहानी 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जन-जन के द्वार पहुंची सरकार, दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
उत्तराखंड August 2, 2026
पौड़ी में एक शिक्षक ने लिखी सफ़लता की नई कहानी 
उत्तराखंड August 2, 2026
अल्पसंख्यकों के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध, मदरसा बोर्ड की जगह बना शिक्षा प्राधिकरण: धामी
उत्तराखंड August 2, 2026
टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें
उत्तराखंड August 2, 2026

Recent Posts

  • जन-जन के द्वार पहुंची सरकार, दूसरे चरण में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
  • पौड़ी में एक शिक्षक ने लिखी सफ़लता की नई कहानी 
  • अल्पसंख्यकों के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध, मदरसा बोर्ड की जगह बना शिक्षा प्राधिकरण: धामी
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें
  • MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,670)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,528)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,016)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,940)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,761)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?